Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अगले पांच साल में भारत का वाहन उद्योग दुनिया में पहले स्थान पर होगा: गडकरी
    Headlines राष्ट्रीय

    अगले पांच साल में भारत का वाहन उद्योग दुनिया में पहले स्थान पर होगा: गडकरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अगले पांच साल में भारत का वाहन उद्योग दुनिया में पहले स्थान पर होगा: गडकरी

    नयी दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन उद्योग में अब तक सर्वाधिक 4.5 करोड़ रोजगार पैदा होने का जिक्र करते हुए शनिवार को कहा कि भारत का वाहन उद्योग अगले पांच साल में दुनिया में पहले स्थान पर होगा।

    गडकरी ने यहां वाहन डीलरों के निकाय ‘फाडा’ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय वाहनों की मांग वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक है।

     

     

    उन्होंने कहा, “भारतीय वाहन उद्योग का आकार अब 22 लाख करोड़ रुपये का है। मुझे पूरा विश्वास है कि पांच साल के भीतर भारतीय वाहन उद्योग दुनिया में नंबर एक बन जाएगा।”

    वर्तमान में अमेरिकी वाहन उद्योग का आकार 78 लाख करोड़ रुपये है, इसके बाद चीन (47 लाख करोड़ रुपये) और भारत (22 लाख करोड़ रुपये) का स्थान आता है।

    गडकरी ने कहा कि जब उन्होंने 2014 में परिवहन मंत्रालय का कार्यभार संभाला था, तब वाहन उद्योग का आकार 7.5 लाख करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये हो चुका है।

     

     

     

    उन्होंने फेडरेशन ऑफ आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के कार्यक्रम में कहा कि वाहन उद्योग ने अब तक 4.5 करोड़ नौकरियां पैदा की हैं, जो देश में सबसे अधिक हैं।

    उन्होंने कहा, “वाहन उद्योग राज्य सरकार और भारत सरकार को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के हिस्से के रूप में अधिकतम राजस्व भी दे रहा है।”

    उन्होंने बताया कि भारत में बनने वाले सभी दोपहिया वाहनों में से 50 प्रतिशत का निर्यात किया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग ने पूर्णिमा नेत्रालय में 12 फेको सर्जरी एवं 8 एस.आई.सी.एस सर्जरी कर कुल 20 का निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण कराया
    Next Article महाकुम्भ में संगम स्नान करना मेरा सौभाग्य: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.