Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय मिहिजाम का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय मिहिजाम का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय मिहिजाम का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ गोपाल कृष्ण झा, मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष कमल गुप्ता,उपाध्यक्ष शांति देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर वार्षिक उत्सव का उद्घाटन किया।
    विद्यालय के सचिव नंदलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार,अध्यक्ष विद्या सागर तथा ट्रस्ट की महिला सदस्या साधना देवी ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
    विद्यालय की छात्राओं के द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के संस्थापक डॉ नागेंद्र सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

    वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़ कर प्रस्तुति देकर वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र – छात्रा ने
    एकल नृत्य,सामूहिक नृत्य करके दर्शकों का मन लुभाया। विद्यालय के बच्चों और शिक्षिकाओं के द्वारा गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विज्ञान के कई वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किया गया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर डी डी ई डॉ गोपाल कृष्ण झा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर नागेंद्र सिन्हा जैसे व्यक्ति विरले ही मिलते हैं। वे एक महान शख्स हैं जिन्होंने अपनी गाढी कमाई से मिहिजाम की जनता के लिए विद्यालय की स्थापना की है, जिसके कारण मिहिजाम के बच्चे अँग्रेजी माध्यम में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों के मनोहारी नृत्य की सराहना की। विद्यालय में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन के सन्दर्भ में कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों की सोच को नई ऊंचाई मिलती है। उनसे ही हमें भविष्य के भावी वैज्ञानिक मिलेंगे।
    विद्यालय के सचिव नंदलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय को जिला शिक्षा विभाग के द्वारा यूडायस कोड के साथ साथ जैक अष्टम बोर्ड परीक्षा के लिए यूजर आई डी मिल चुका है।
    मिहिजाम नप उपाध्यक्ष शांति देवी ने अपने संबोधन में कहा कि इस विद्यालय की शिक्षिकाओं ने यह दिखा दिया है कि महिलाएं किसी संस्था को स्वयं संचालन कर अच्छे से अपनी जिम्मेदारी निभा सकती है। डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय इसका उदाहरण है।
    नप मिहिजाम के अध्यक्ष कमल गुप्ता ने कहा कि जो समाज के लिए जीते हैं, वे अमर हो जाते हैं, ऐसे शख्स थे डॉ नागेन्द्र सिन्हा, जिन्होंने इस विद्यालय की स्थापना की है। मैं उनके सपनों के विद्यालय को पूरा करने मे हमेशा तत्पर रहूँगा। विद्यालय के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि इस विद्यालय के बच्चे नृत्य, योग,विज्ञान प्रदर्शनी जैसे सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से प्रभावित कर रहे हैं, सफलता उनके कदम जरूर चूमेगी।
    विद्यालय के अध्यक्ष विद्या सागर ने कहा कि प्रोजेक्ट सहित अन्य उपकरण के माध्यम से इस विद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई कराई जा रही है। बच्चे जब किसी चीज को देख एवं सुनकर पढ़ते हैं तो उसका रिजल्ट अलग ही होता है। उन्होंने बच्चों और शिक्षिकाओं के प्रतिभा की सराहना की।
    सत्र 2024 -25 के लिए विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता 2024 में अब्बल आए बच्चों को अतिथियों और शिक्षिकाओं ने पुरस्कृत किया।
    विद्यालय की निरंतर तरक्की के लिए डॉ नागेन्द्र सिन्हा ट्रस्ट के द्वारा प्राचार्या और विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
    मौके पर सी आर पी प्रभात सिन्हा, शिक्षक विनोद कुमार, श्रीकांत पांडेय ,ओमप्रकाश चौबे, शिक्षिका अनिता कुमारी, बबीता कुमारी, शिक्षिका नीतू ठाकुर,निकिता वर्मा ,गणित शिक्षिका बबीता कुमारी,अनिता कुमारी, नृत्य सह नर्सरी शिक्षिका सीमा कुमारी, शिक्षिका निशा मिश्रा ,अंकित बर्मन,रिया शर्मा , सुप्रिया कुमारी, ऑफिस क्लर्क श्वेता वर्मा ,कर्मी संजू देवी और रीतू देवी सहित विद्यालय के बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्या सीमा राऊत ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या चंदा मिश्रा ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे
    Next Article मीडिया कप 2025 के सफल आयोजन के लिए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की बैठक, संचालन समिति एवं उपसमितियों का गठन

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.