Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जल स्त्रोतों की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए अंचल कार्यालय ने पातू कॉलोनी के 37 परिवारों को भेजा नोटिस
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जल स्त्रोतों की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए अंचल कार्यालय ने पातू कॉलोनी के 37 परिवारों को भेजा नोटिस

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 17, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जल स्त्रोतों की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए अंचल कार्यालय ने पातू कॉलोनी के 37 परिवारों को भेजा नोटिस

    *80 वर्षों से पातू कॉलोनी में निवास करते हैं लोग, नगर परिषद को देते हैं होल्डिंग टैक्स*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगोपाल जेना
    चक्रधरपुर

    जिले के विभिन्न तालाब, नदी, नाला सहित अन्य जल स्रोतों की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को चिह्नित कर उसे शीघ्र हटाने की कार्रवाई चक्रधरपुर में शुरू हो गई है. इसी कड़ी में चक्रधरपुर अंचल कार्यालय की ओर से नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या एक पुरानीबस्ती पातू कॉलोनी में निवास करने वाले 37 परिवारों को नोटिस दिया गया है. नोटिस मिलने के साथ ही पातू कॉलोनी में 80 वर्षों से झोपड़ी बनाकर बसे परिवार के लोग चिंतित हैं. अंचल कार्यालय द्वारा दिए गए नोटिस में कहा गया है कि झारखंड उच्च न्यायालय के पारित आदेश के अंतर्गत अतिक्रमण हटाने एवं प्रदूषण रोकने के लिए आपको आदेश दिया जाता है कि 7 दिनों के अंदर स्वत अतिक्रमण हटा ले. अन्यथा सरकार द्वारा करवाई करने पर व्यय की गई राशि की वसूली की जाएगी. साथ ही आदेश दिया गया है कि व्यक्तिगत रूप से 17 जनवरी शुक्रवार को अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दें. जिसको लेकर शुक्रवार को 37 परिवार के तमाम सदस्य अंचल कार्यालय पहुंचे और सभी ने लिखित रूप से स्पष्टीकरण दिया. इस दौरान लोगों ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के
    पुरानाबस्ती पातू कॉलोनी में विगत 80 वर्षों से संजय नदी के किनारे झोपड़ी बना कर रहते आ रहे है. भूमिहीन रहने के कारण नदी के किनारे का भू-खंड को जो लोग गंदगी, शौच आदि करते थे उसको साफ-सुथरा करके हमलोग रहने लगें. जो कि बारिस के मौसम में नदी के बाढ़ आने से वह इलाका जलमग्न हो जाता हैं और रात-रात भर जग कर हम अपने परिवार की सुरक्षा करते रहते है. जबकि यहां बिजली विभाग द्वारा बिजली का आपूर्ति किया गया है. जिसमें रोड भी बना हुआ हैं और नगर परिषद द्वारा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए सोलर जलमीनार भी लगाया गया है. साथ ही साथ प्रत्येक वर्ष लोगों द्वारा होल्डिंग टैक्स दिया जा रहा है. ऐसी विकट परिस्थिति में उच्च न्यायालय का हवाला देकर हम जैसे गरीब झोपड़ी वासियों को हटाना न्याय संगत नहीं है. जबकि हमलोग आदिवासी एवं ओबीसी समुदाय से आते है और भूमिहीन भी है. सरकार उक्त जमीन को हमलोग के नाम पर बंदोबस्ती कर दे, तो हम सभी गरीब अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर सके. मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
    ——————————-
    क्या है मामला

    नगर विकास व आवास विभाग के निर्देशानुसार जल स्रोतों को मूल नक्शे के आधार पर आकार चिह्नित किया जायेगा. इसके बाद जल स्रोतों की भूमि तथा इसके आसपास की सरकारी भूमि पर किये गये अतिक्रमण और अवैध निर्माण को भी चिह्नित किया जायेगा. इसके बाद अतिक्रमण को नियमानुसार शीघ्र हटाने की कार्रवाई की जायेगी. यदि किसी जल स्रोत की भूमि या इसके आसपास की सरकारी भूमि की अवैध बंदोबस्ती कर ली गयी है, तो उस अवैध बंदोबस्ती के विरुद्ध नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध बंदोबस्ती को रद्द करने का प्रस्ताव दिया जायेगा. जल स्रोत, नदी, नाले, तालाब को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए जल स्रोतों में ठोस या तरल अपशिष्ट पदार्थ के प्रवाह को दंडनीय अपराध घोषित करते हुए उसे रोकने के लिए भी ठोस कार्रवाई की जाएगी.
    —————————-
    9 एकड़ में फैला रानी तालाब में अतिक्रमण, नहर हुआ संक्रिण

    चक्रधरपुर शहर का रानी तालाब 9 एकड़ में फैला है. जिस कारण शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों के लिए एक बड़ा जल स्रोत है. लेकिन कुछ दशक से रानी तालाब में अतिक्रमण हो रहा है. जिसके कारण 9 एकड़ में फैला तालाब अब 7 एकड़ रह गया है. तालाब से निकलने वाली नहर में भी अतिक्रमण होने के कारण संक्रिण हो गया है. बारिश के दिनों में जल निकासी के नहर में ओवरफ्लो होकर पानी सड़कों और घरों में घुस जाता है. रानी तालाब को भी अतिक्रमण मुक्त करना अति आवश्यक है.
    ——————————-
    80 वर्षों से पातू कॉलोनी में निवास कर रहे हैं लोग
    —————————–
    80 वर्षों से पातू कॉलोनी में लोग निवास कर रहे हैं. सरकार द्वारा उन्हें बिजली, सड़क व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराई गई है. यहां गरीब तबके के लोग झोपड़ी नुमा घरों में रहते हैं. अचानक नोटिस पहुंचने पर सभी लोग चिंतित हैं.
    –अजित साहू, पातू कॉलोनी
    —————————–
    पातू कॉलोनी में निवास करने वाले लोगों से प्रत्येक वर्ष नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स लिया जाता है. साथ ही बिजली कनेक्शन विभाग द्वारा दिया गया है. गंदगी नुमा जगह को साफ-सुथरा करके लोग 80 वर्षों से निवास कर रहे हैं.
    –नदिया साहू
    —————————–
    पातू कॉलोनी में आदिवासी, ओबीसी तबके के लोग वर्षों से रह रहे हैं. सभी लोग मजदूरी करते हैं. भूमिहीन होने के कारण 8 दशक पहले नदी किनारे गंदगी जगह को साफ कर रहने लायक बनाया और उसी में झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं. सरकार हम पर रहम खाए.
    –मंदो देवी, पातू कॉलोनी
    —————————–
    अचानक नोटिस मिलने से सभी लोग चिंतित हैं. मानो की लोगों के सर से साया ही उठ गया. गरीब लोग रोजाना मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करते हैं. नोटिस मिलने से सभी लोग काम छोड़कर अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. सरकार जमीन को बंदोबस्ती कराएं. ताकि लोग जीवन यापन कर सके.
    — आशु साहू, पातू कॉलोनी
    —————————–
    80 वर्षों से पातू कॉलोनी में 37 परिवार निवास कर रहे हैं. 2019 में अचानक नदी में बाढ़ आने के कारण कई लोगों का घर भी बह गया था. लोग बेघर हो गए थे. तभी सरकार ने आगे बढ़कर पीड़ित परिवारों की मदद करते हुए मुआवजा राशि दिया था. आज अचानक नोटिस भेज कर हमारे सर से छत छिनने का काम किया जा रहा है.
    — सुनील साहु, पातू कॉलोनी
    —————————–

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से पेफी हुई सम्मानित
    Next Article श्री शनि देव ने भावना सम्मान से आनंद मार्ग के सुनील आनंद को किया सम्मानित

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.