Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एस. पी कॉलेज, ए. एन. कॉलेज एवं सेंट जेवियर्स कॉलेज दुमका में वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया
    Breaking News Headlines झारखंड संथाल परगना

    एस. पी कॉलेज, ए. एन. कॉलेज एवं सेंट जेवियर्स कॉलेज दुमका में वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एस. पी कॉलेज, ए. एन. कॉलेज एवं सेंट जेवियर्स कॉलेज दुमका में वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया

    निजाम खान राष्ट्र संवाद

    दुमका: जिले के एस. पी कॉलेज, ए. एन. कॉलेज दुमका एवं सेंट जेवियर्स कॉलेज दुमका में वायुसेना अग्निपथ योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में वायु सेना के चयन अधिकारी केवी रेड्डी एवं राजेश कुमार ने छात्रों को बताया कि भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट agnipathyayu.cdac.in पर खुली है जो की अब 07 जनवरी 2025 सुबह 11 से 27 जनवरी 2025 रात 11 बजे तक भारतीय वायु सेना की वेबसाइट पर लॉगिन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस भर्ती में 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। अविवाहित ऐसे महिला और पुरूष जो भारत का नागरिक हो, उसकी आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष तक, लम्बाई 152 से.मी. तथा शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, आईटीआई अथवा किसी भी विषय में डिप्लोमा में 50 प्रतिशत अंक तथा इंग्लिश में 50 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण हो, आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर देना होगा। विशेष जानकारी के लिए ऊपर दिए गए भारतीय वायु सेना के वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 8 अक्टूबर, 1932 को भारतीय वायुसेना का गठन हुआ था। इस दिन को भारतीय वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रशिक्षण के लिए विदेश जाना पड़ता था। देश की आजादी के बाद भारतीय वायु सेना ने कई अद्भुत काम किया है। देश की सुरक्षा के साथ बाढ़ की विभीषका के समय मानव मूल्यों की सुरक्षा एवं अन्य काम को करते है। भविष्य को बनाने के लिए अनुशासन का होना जरूरी है। अच्छी पढ़ाई के लिए समझ रखना जरूरी है। किसी भी कठिन सवाल को समझकर आसानी से जवाब दे सकते है। ऑफिसर बनने के लिए मैट्रिक के बाद से एनडीए की तैयारी कर अपने कैरियर को बना सकते है। एनसीसी करने वालों छात्रों के लिए भी सुनहरा मौका होता है। कहा कि हाथ या किसी भी शरीर के भाग पर टैटू नहीं बनवाना चाहिए। खासतौर पर सेना में इजाजत नहीं है। टैटू के इंफेक्शन से शरीर पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंविधान रक्षक अभियान: फतेहपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अगैया सरमुण्डी पंचायत के कैराबनी गांव में आयोजित किया
    Next Article स्मारिका समिति की एक बैठक आयोजित की गई

    Related Posts

    पार्किंग व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस से क्यों उलझे विपिन झा? वाहन मालिकों का दर्द समझना भी जरूरी

    October 21, 2026

    पार्किंग व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस से क्यों उलझे विपिन झा? वाहन मालिकों का दर्द समझना भी जरूरी

    October 21, 2026

    वंदे मातरम् के पूर्ण गायन में कोई झिझक या आपत्ति नहीं होनी चाहिए: मोहन भागवत

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पार्किंग व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस से क्यों उलझे विपिन झा? वाहन मालिकों का दर्द समझना भी जरूरी

    पार्किंग व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस से क्यों उलझे विपिन झा? वाहन मालिकों का दर्द समझना भी जरूरी

    वंदे मातरम् के पूर्ण गायन में कोई झिझक या आपत्ति नहीं होनी चाहिए: मोहन भागवत

    राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया

    राष्ट्र हित में सभी संस्थाओं और राजनीतिक दलों को एकजुट होना चाहिए: मोदी

    कोलकाता भगदड़: मुख्यमंत्री ने पांच पीड़ित परिवारों को अनुग्रह राशि सौंपी, विपक्ष पर निशाना साधा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होने के करीब, वाशिंगटन से ऊर्जा और रक्षा खरीद बढ़ाए भारत:रूबियो

    शाह ने मान पर मादक पदार्थ की समस्या को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कसमार-बरलंगा निर्माणाधीन मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा

    विजयदशमी पर विशेष… *रावण बाहर नहीं, हमारे भीतर भी जीवित है*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.