Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कृषि विभाग (कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कृषि विभाग (कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कृषि विभाग (कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    निजाम खान ।राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: कृषि विभाग (कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आहूत किया गया।

    _*बारी बारी से विभिन्न बिंदुओं पर की गई समीक्षा*_

    बैठक में एग्री स्मार्ट ग्राम योजना, खरीफ फसल आच्छादन एवं बीज वितरण, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, कृषक पाठशाला, चालू वित्तीय वर्ष में योजनावार प्राप्त आवंटन एवं व्यय प्रतिवेदन, उद्यान विकास, आत्मा अंतर्गत कार्यान्वित कार्य, मत्स्य के अंतर्गत संचालित योजनाओं, भूमि संरक्षण के अंतर्गत तालाब जीर्णोद्धार, परकोलेशन टैंक, डीप बोरिंग गव्य विकास अंतर्गत दुधारू पशु वितरण योजना, पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन योजना आदि की बारी बारी से समीक्षा किया।

    बैठक में समीक्षा के क्रम में उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने कृषि विभाग अंतर्गत कार्यान्वित कार्यों एवं योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने 15 जनवरी तक कृषक पाठशाला को शुरू करने का निर्देश दिया। वहीं कृषक पाठशाला में इन्फ्रास्ट्रक्चर,विविध कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर खाली जगहों में प्लांटेशन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा एग्री स्मार्ट योजना के तहत चल रहे 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं लाइन डिपार्टमेंट के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में प्रशिक्षित करने की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने कृषि ऋण माफी योजना की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत अहर्तधारी किसानों के ऋण माफी सुनिश्चित करने के लिए समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने बैठक के दौरान उद्यान अंतर्गत फल फूल आदि की खेती, गृह वाटिका की स्थापना, संरक्षित फूलों की खेती सहित आत्मा संचालित कार्यों की समीक्षा के अलावा कृषि मेला के आयोजन को लेकर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    *_योजनाओं में लाएं अपेक्षित प्रगति; जल्द से जल्द करें पूर्ण_*

    बैठक में इसके अलावा मत्स्य संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की बारी बारी से समीक्षा कर जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    इसके अलावा उपायुक्त ने भूमि संरक्षण अंतर्गत सरकारी एवं निजी तालाबों के जीर्णोद्धार/गहरीकरण, परकोलेशन टैंक, डीप बोरिंग, छोटे एवं सीमांत किसानों/एसएचजी/महिला सखी मंडल/ कृषक समूह को पंप सेट वितरण के अलावा कृषि यांत्रिकीकरण के प्रोत्साहन हेतु अनुदान पर मिनी ट्रैक्टर, पावर ट्रेलर, रीपर, राइस ट्रांसप्लांटर एवं अन्य कृषि उपकरणों के वितरण सहित मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य तथा उपलब्धि की समीक्षा किया। उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध न्यून प्रगति एवं शिथिलता के मद्देनजर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया।

    वहीं गव्य विकास योजना अंतर्गत दो गाय, पांच गाय, दस गाय योजना, मिल्किंग मशीन, पनीर एवं खोआ मेकिंग यूनिट, बर्मी कंपोस्ट, बोरिंग, काऊ मैट, हस्त चालित एवं विद्युत चालित चैफ़ कटर योजनाओं की समीक्षा करते हुए भौतिक लक्ष्य के विरुद्ध अनुशंसित एवं चयनित लाभुकों के संदर्भ में जानकारी ली, योजना के क्रियान्वयन में शिथिलता एवं पेंडेंसी को लेकर फटकार लगाते हुए लक्ष्य प्राप्ति को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत बकरा विकास, शुक्र विकास, बैकयार्ड लेयर कुक्कुट, बत्तख चूज़ा वितरण आदि योजनाओं की समीक्षा कर योजनाओं के क्रियान्वयन में खराब स्थिति को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार सिंह, भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री रिजवान अंसारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार रजक, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती रितु रंजन सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article गरीब और कमजोर के ऊपर शक्ति परीक्षण कर रहा है जिला प्रशासन – विकास सिंह

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.