Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक साल के उच्चतम स्तर पर पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमतें स्थिर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    एक साल के उच्चतम स्तर पर पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमतें स्थिर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में वृद्धि होने से पेट्रोल की कीमत एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 74.66 रुपये हो गया है, दिल्ली में पेट्रोल के दाम का का ऊंचा स्तर 25 नवंबर 2018 को था जब राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 74.84 रुपये प्रति लीटर था. तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को फिर पेट्रोल की कीमत दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 12 पैसे, जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी, हालांकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया.

    लगातार चौथे दिन बढ़े दाम

    पेट्रोल के दाम में लगातार चौथे दिन वृद्धि हुई है. इन चार दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 46 पैसे लीटर महंगा हो गया है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 74.66 रुपये, 77.34 रुपये, 80.32 रुपये और 77.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इससे पहले चारों महानगरों में पेट्रोल का भाव 25 नवंबर 2018 को क्रमश: 74.84 रुपये, 76.82 रुपये, 80.38 रुपये और 77.69 रुपये प्रति लीटर था.डीजल की कीमत दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.73 रुपये, 68.14 रुपये, 68.94 रुपये और 69.47 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंच मार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के भाव में इस महीने करीब तीन डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि हुई है.

    ये है कारण

    कच्चा तेल उत्पादक व निर्यातक देशों का समूह ओपेक द्वारा तेल के उत्पादन में कटौती आगे जारी रखने की सहमति की संभावनाओं से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी का रुख बना रह सकता है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम बढऩे से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब घर बैठे हो जाएंगे आधार से जुड़े सारे काम, UIDAI ने लॉन्च किया नया एप
    Next Article 29 नवंबर को ब्लैक फ्राइडे सेल, भारतीय भी कर सकेंगे इंटरनेशनल प्रोडक्ट्स की शॉपिंग

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.