Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कनाडा के पीएम ट्रूडो पर भड़के ट्रंप, कहा ‘पागल वामपंथी, अमेरिका में विलय करने का दिया ऑफर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    कनाडा के पीएम ट्रूडो पर भड़के ट्रंप, कहा ‘पागल वामपंथी, अमेरिका में विलय करने का दिया ऑफर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वाशिंगटन. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस के मौके पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को वामपंथी पागल तक कह डाला. साथ ही कनाडा पर हाई टैरिफ लगाने की धमकी भी दी. ट्रंप ने ट्रूडो को एक बार फिर सुझाव दिया कि बेहतर है कि वह कनाडा का अमेरिका में विलय कर दें.

     

    अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी एक संदेश में फिर कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की पेशकश की. उन्होंने कहा कि अगर ट्रूडो ऐसा करते हैं तो उन्हें इसका फायदा ही फायदा होगा और अमेरिका 60 फीसदी तक कर छूट देगा. इससे कनाडा की अर्थव्यवस्था को दूनी रफ्तार मिलेगी. इतना ही नहीं, उन्होंने ट्रूडो को कनाडा का गवर्नर बनाने का भी ऑफर दिया.

     

    ट्रंप की नजर कनाडा के साथ ही साथ पनामा नहर पर भी गड़ी हुई है. वह पनामा नहर को फिर अमेरिकी कब्जे में लेना चाहते हैं. ट्रंप ने क्रिसमस के मौके पर दर्जन भर से ज्यादा फायर मैसेज लिखे, जिसमें उनका अंदाज बेहद आक्रामक था. सबसे ज्यादा चर्चा उनके कनाडा वाले मैसेज की है, जो प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लिए था. ट्रंप ने एक्स पर लिखा, लगातार हमारी न्यायिक प्रणाली का कार्यों और चुनावों में बाधा डालने की कोशिश कर रहे कट्टर वामपंथी पागलों को क्रिसमस की शुभकामनाएं.

    उन्होंने लिखा कि कनाडा हमारे देश का 51वां राज्य बन जाता है तो उसे कर में 60 फीसदी तक रियायत दूंगा. इससे उसकी अर्थव्यवस्था दोगुनी स्पीड से आगे बढ़ेगी. इससे पहले अपने आवास पर ट्रूडो से मुलाकात के दौरान भी ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के लिए उनको ऑफर दिया था. ट्रंप का ये ऑफर ट्रूडो के गले की ऐसी फांस बन गया है, जिसे वह न तो स्वीकार कर पा रहे हैं और न ही इन्कार कर पा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइजराइल का यमन पर भीषण एयर स्ट्राइक, हूती विद्रोही बने निशाना
    Next Article राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह आयोजित, 17 बच्चे हुए सम्मानित

    Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    May 31, 2026

    जादूगोड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की रफ्तार थमी, 218 एकड़ भूमि आवंटन के बाद भी रोजगार का सपना अधूरा

    May 31, 2026

    भीषण गर्मी में रक्तदाताओं का उत्साह, चांडिल में 92 यूनिट रक्तदान संग्रहित

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    जादूगोड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की रफ्तार थमी, 218 एकड़ भूमि आवंटन के बाद भी रोजगार का सपना अधूरा

    जदयू ने पटमदा, बोड़ाम और कमलपुर में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज

    भीषण गर्मी में रक्तदाताओं का उत्साह, चांडिल में 92 यूनिट रक्तदान संग्रहित

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जागरूकता रैली कार्यक्रमों का आयोजन

    पक्षपात के आरोपों से उपजा असंतोष, कुमीरमुड़ी में नई ग्रामसभा गठित; करिया हसदा बने ग्राम प्रधान

    35 लाख की चार पीसीसी सड़कों का उद्घाटन, डैम रोड नाली निर्माण का शिलान्यास

    स्कूटी सीखना पड़ा महंगा, पुलिया से गिरकर दो किशोरों की दर्दनाक मौत

    बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा पर डीसी की पैनी नजर, केंद्रों का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

    उलीडीह में युवक की निर्मम हत्या, झाड़ियों से मिला शव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.