Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनाथ बच्चों को शिक्षा, रोजगार व सरकारी लाभ पहुंचाने को लेकर मुखिया ने की बैठक, कहा- सूची तैयार कर बच्चों का बनाया जाएगा बेहतर भविष्य
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अनाथ बच्चों को शिक्षा, रोजगार व सरकारी लाभ पहुंचाने को लेकर मुखिया ने की बैठक, कहा- सूची तैयार कर बच्चों का बनाया जाएगा बेहतर भविष्य

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अनाथ बच्चों को शिक्षा, रोजगार व सरकारी लाभ पहुंचाने को लेकर मुखिया ने की बैठक, कहा- सूची तैयार कर बच्चों का बनाया जाएगा बेहतर भविष्य

    — बैठक में 26 अनाथ बच्चे हुए चिन्हित, मिलेगा सरकारी लाभ

    — बच्चों का बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रयासरत है सुमिता होता फाउंडेशन: सदानंद
    रामगोपाल जेना

    चक्रधरपुर
    अनाथ बच्चों को शिक्षा, रोजगार व सरकारी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत सुरबुडा पंचायत भवन में मुखिया जंगल सिंह गागराई की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सह समाजसेवी सदानंद होता मौजूद थे. बैठक में मुखिया जंगल सिंह गागराई ने 26 अनाथ बच्चों को चिन्हित किया गया. जिसमें सोमा बानरा, गोमेया बानरा, राजेश केराई, सामुएल केराई, आश्रिता सोय, मुगुई सिजुई, आरती केराई, भोलेनाथ सिजुई, करन सामड, अमिसा सिजुई, चांदु गुंदुवा, राधे गुंदुवा, शक्ति गुंदुवा, चंदमुनी सिजुई, सूरज बोदरा, गुलाब बोदरा, मोहन सिंह बाडेंग, बुडेन सिंह बाडेंग, रायवारी बाडेंग, पुरुषोत्तम सुंडी, प्रीति कुमारी, छोटी कुमारी, लोपो सोय, पुंगी लागुरी, गुलशन लागुरी, डिवर लागुरी, अनीता लागुरी, आर्षिका लागुरी, आशीष लागुरी, नागेंद्र गोधरा, डोली हेंब्रम को चिन्हित किया गया है. इन सभी बच्चों का अभिभावकों का बीमारी या आकस्मिक निधन हो गया है. जिसके कारण यह सभी बच्चे अनाथ हो गए हैं. इस दौरान समाजवादी सदानंद होता ने कहा कि अनाथ बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए फाउंडेशन प्रयासरत है.

     

    आज बैठक कर 26 बच्चों को चिन्हित किया गया है. इन सभी बच्चों को बाल संरक्षण इकाई पश्चिम सिंहभूम द्वारा मिलने वाले सभी लाभ बच्चों को पहुंचाया जाएगा. ताकि बच्चों का बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके. वहीं पढ़ाई से छुटे हुए बच्चों को एस्पायर संस्था की ओर से शिक्षा मुहैया करवाते हुए मैट्रिक व इंटर परीक्षा दिलाया जाएगा.

     

    मुखिया जंगल सिंह गागराई ने कहा कि बच्चों को चिन्हित कर बेहतर भविष्य निर्माण करने का काम किया जा रहा है. अनाथ बच्चों का सूची तैयार जिला भेजी जाएगी. ताकि बच्चों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके. मौके पर
    सामाजिक कार्यकर्ता सारंगो प्रधान, वार्ड सदस्य चीमी सामड, सुरेश लागुरी, सुरेंद्र केराई, सुनील होनहागा, दलाय बांकिरा आदि मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपिछले डेढ़ साल में युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां दी गईं, यह ‘बहुत बड़ा रिकॉर्ड’: मोदी
    Next Article सिंहभूम फार्मासिस्ट एसोसिएशन के द्वारा बैठक आयोजित

    Related Posts

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    July 14, 2026

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    July 14, 2026

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    जेएनएसी में नमस्ते दिवस का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    दिनेश कुमार को पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व से मिला सम्मान पत्र, संगठनात्मक योगदान की सराहना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.