Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केन्द्रीय मंत्री ने किया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बने नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    केन्द्रीय मंत्री ने किया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बने नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केन्द्रीय मंत्री ने किया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बने नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखण्ड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तामुलिया परिसर में नवनिर्मित भवन का केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की उपस्थिति में स्थानीय डॉक्टर सुर्केश चन्द्र महतो ने विधिवत फीता काटकर किया। इससे पूर्व उक्त विद्यालय के छात्राओं ने श्री सेठ का अभिनंदन स्वागत गान गाकर और शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

     

    इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा सभी बच्चे राष्ट्र प्रथम की भावना लेकर पढ़ाई लिखाई करें और देश का नाम ऊंचा करें। वहीं श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हर दिन विश्व पटल पर नए कृतिमान स्थापित कर रहा है, मुझे भी उनसे विकास कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने और गांव-घर, पंचायत-टोला में रहने वाले सभी निवासियों को केन्द्र सरकार की प्रत्येक योजना और सुख सुविधाओं से लाभान्वित करने की प्रेरणा मिलती है।

     

    विद्यालय परिसर में बने नए भवन का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तामुलिया वासियों को जर्जर सड़क से मुक्ति दिलाने की बात कही। इसके लिए वे भाजपा जिला महामंत्री मधु गोराई को रांची स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचने का निर्देश भी दिया।

     

    विद्यालय भवन उद्घाटन के अलावा केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ तामुलिया स्थित काव्यप्ता इंग्लिश स्कूल और जेवियर इंग्लिश स्कूल में वार्षिक खेल कूद समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सामिल होकर खेल में भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद की गरिमा का दांव पर लगना चिन्ताजनक
    Next Article शोभा यात्रा के साथ रविवार को शुरू होगा ‘सफर-ए-शहादत’, 80 दिनों से चल रहे सहज पाठ का होगा समापन

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.