Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व संबंधित तथा जिला आपदा प्रबंधन समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व संबंधित तथा जिला आपदा प्रबंधन समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व संबंधित तथा जिला आपदा प्रबंधन समिति की आहूत बैठक संपन्न

    वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व संग्रहण कार्यों में लाएं तेजी; शत प्रतिशत लक्ष्य को करें प्राप्त*_

    भूमि हस्तांतरण में सभी अंचल अधिकारी लाएं तेजी*_

    आज दिनांक 18.12.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व संबंधित तथा जिला आपदा प्रबंधन समिति का समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा विभागवार राजस्व संग्रहण, भू राजस्व संग्रहण से संबंधित अंचलवार समीक्षा, सामान्य दाखिल खारिज के लंबित मामलों, राजस्व न्यायालय में लंबित ई कोर्ट से संबंधित मामलों, जीएम लैंड सत्यापन, सीमांकन, सैरात संग्रहण, भू अर्जन अधिनियम के तहत अर्जित भूमि का दाखिल खारिज, नीलाम पत्र वाद सहित आपदा प्रबंधन समिति के कार्यों सहित अन्य सभी बिंदुओं पर बारी बारी से समीक्षा की गई।

    बैठक में उपायुक्त ने समीक्षा क्रम में भू लगान, सैरात, वाणिज्य कर, विद्युत, उत्पाद, मापतौल, खनन, मत्स्य, प्रमाण पत्र वाद/नीलाम पत्र वाद, सहकारिता, परिवहन, नगर पंचायत जामताड़ा, नगर परिषद मिहिजाम, वन विभाग एवं कृषि के अंतर्गत वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की समीक्षा करते हुए वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गई।

    समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न अंचलों एवं विभागों में वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व संग्रहण में कमी रहने के कारण उसमें तेजी लाने एवं शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण का कार्य वार्षिक एवं मासिक दिए गए लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।

    इसके अलावा बैठक में दाखिल खारिज से जुड़े मुद्दे पर समीक्षा किया गया। दाखिल खारिज के सभी मामले को निष्पादन करने के अलावा सुओ म्यूटेशन, भूमि सीमांकन, ग्राम प्रधानों के कुल संख्या एवं रिक्त पदों पर नियुक्ति, ई रेवेन्यू कोर्ट के डिजिटलाइजेशन, ई रेवेन्यू कोर्ट, नीलाम पत्र वाद, जीएम लैंड सत्यापन एवं सर्वे आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक अंचलवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा बैठक में विभिन्न विभागों के द्वारा मांगी गई भूमि को लेकर भूमि हस्तांतरण संबंधित सभी मामलों की समीक्षा कर सभी अंचल अधिकारी को इसे गंभीरता से लेने एवं भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में उपायुक्त ने आपदा समिति के समक्ष विचारार्थ विभिन्न अभिलेखों की समीक्षा कर उपायुक्त ने यथोचित कार्रवाई के लिए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री अनंत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री सत्य प्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहिर सिलकर, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमति ऋतु रंजन, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार घोष, सभी अंचल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।*p लिखेंगे तो कुछ बन जायेंगे, ब्याह होगा जल्दी तो बंध जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार जामताड़ा में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.