Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जाड़े में जरूरतमंद लोगों को कंबल सेवा कर मिलता है अपार सुकून, प्रभु की कृपा बनी रहे- काले
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जाड़े में जरूरतमंद लोगों को कंबल सेवा कर मिलता है अपार सुकून, प्रभु की कृपा बनी रहे- काले

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जाड़े में जरूरतमंद लोगों को कंबल सेवा कर मिलता है अपार सुकून, प्रभु की कृपा बनी रहे- काले

    # कड़कती ठंड में कंबल सेवा से राहत पहुंचा रहे हैं काले
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : कड़कती ठंड के मौसम में कई बुजुर्गों को असहनीय सर्दी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले द्वारा पिछले 24 वर्षों से जरुरतमंद बुजुर्गों को कंबल सेवा किया जाता है, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। इस अभियान के अंतर्गत अमरप्रीत सिंह काले ने नेहरू कालोनी, स्लेग रोड, सीतारामडेरा, बंगाली कॉलोनी, पुराना सीतारामडेरा, हरिजन बस्ती, भालूबासा, वैशाली नगर (भट्टा), बारीडीह बस्ती, मूंसा सिंह बगान, गुरुद्वारा बस्ती, साकची सहित अन्य स्थानों का दौरा किया और वहां के बुजुर्गों को कंबल प्रदान करके आशीर्वाद लिया। कंबल प्राप्त करने वाले बुजुर्गों ने अमरप्रीत सिंह काले का आभार व्यक्त किया और उनके कार्य की सराहना की।

    अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर कहा यह सेवा कार्य केवल भगवान भोलेनाथ की कृपा और आपके आशीर्वाद से ही संभव हो रहा है। काले ने यह भी कहा कि यदि भोलेनाथ की कृपा और समाज के लोगों का आशीर्वाद बना रहा, तो यह कंबल सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा हमारे समाज में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम अपनी जिम्मेदारियों को समझें और दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएं। काले ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे भी इस प्रकार की सेवा कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने के लिए एकजुट रहें।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में कोला मुखी, भरत कश्यप, चंदा भुइंया, सूरज भुइंया, शत्रुघ्न कश्यप, विक्रम मुखी, सिमी कश्यप, इतवारी नाग, सोनी नाग, गीता राउत, नीलम राउत, आरती मुखी, पूनम देवी, दीपा पात्रों, तुला मुखी, संजय कुमार सिंह, सन्नी झा, सरवन, लख्खी कौर, ममता पुष्टि, कमलजीत कौर, रेणु दास, रानी कौर सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची के विधायक सी.पी. सिंह के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
    Next Article बन्ना के संरक्षण में चल रहे आपराधिक गिरोह आपस में ही भिड़ने लगेः सरयू राय

    Related Posts

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    May 4, 2026

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    May 4, 2026

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.