Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा के माथे लगे साइबर क्राइम का कलंक मिटेगा स्वास्थ्य मंत्री डाॅ इरफान अंसारी के इस सकारात्मक प्रयास से
    Breaking News Headlines खबरीलाल खबरें राज्य से जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    जामताड़ा के माथे लगे साइबर क्राइम का कलंक मिटेगा स्वास्थ्य मंत्री डाॅ इरफान अंसारी के इस सकारात्मक प्रयास से

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा के माथे लगे साइबर क्राइम का कलंक मिटेगा स्वास्थ्य मंत्री डाॅ इरफान अंसारी के इस सकारात्मक प्रयास से

    निजाम खान।राष्ट्र संवाद

    कहा जाता है कि जामताड़ा के युवाओं में टैलेंट की कोई कमी नहीं है,लेकिन वही टैलेंट तारीफ के क्षेत्र में अब तक नहीं दिखाई दे रहा था।बल्कि गलत रास्ते में भटके कुछ युवाओं की वजह से देशभर में चर्चित साइबर क्राइम के नाम से बदनाम से अब तक जाना जाता था।जानकारों का मानना है कि यहां के युवाओं को उचित शिक्षा व्यवस्था की अगर व्यवस्था की जाए तो यहां के युवा/युवती अच्छे-अच्छे डॉक्टर इंजीनियर बनेंगे ।लेकिन डॉक्टर बनने के लिए यहां पर मेडिकल कॉलेज नहीं रहने के कारण जामताड़ा के युवाओं का यह सपना बेकार होता जा रहा है ।लेकिन अब सपना बेकार नहीं होगा, क्योंकि हेमंत कैबिनेट में मंत्री बने डाॅ इरफान अंसारी को स्वास्थ्य विभाग भी दिया गया है। उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनते ही एक्टिव मोड में देखे जा रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण बीते दिनों जामताड़ा जिला अंतर्गत मेझीया में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए पहुंची टीम से पता लगाया जा सकता है ।आपको बता दें मेझीया में टीम पहुंची और स्थल का जायजा लिया। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ इरफान अंसारी ,जामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय, जामताड़ा अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार भी मौजूद रहे। उपायुक्त कुमुद सहाय का कहना है कि यह जमीन सरकारी है इसके लिए ग्रामीणों को चिंतित रहने की कोई आवश्यकता नहीं है ।वहीं टीम की बात कर ली जाए तो टीम ने कहा यह जगह मेडिकल कॉलेज के लिए उचित स्थान है सभी तरह से यह जगह फिट बैठता है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो जाने से जामताड़ा के माथे में लगे कलंक साइबर क्राइम का बदनाम वह अब दूर होने की और बढ़ते दिखाई दे रहा है ।अब यहां के साइबर क्राइम से जुड़े युवा बुरे पथ से हटकर समाज हित में अपने नॉलेज को लगाएंगे और अच्छे-अच्छे डॉक्टर भी बनेंगे। साथ ही राज्य में जो स्वास्थ्य व्यवस्था में डॉक्टरों की कमी है वह डॉक्टरों की कमी को भी दूर करने में मेडिकल कॉलेज अपना अहम भूमिका निभाएगा। हालांकि जामताड़ा जिला में साइबर क्राइम पहले की तुलना में अब नहीं रहने के बराबर जैसे कहने से इंकार नही किया जा सकता हैं ।साइबर क्राइम को खत्म करने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद है। लेकिन इसी बीच इस कॉलेज का निर्माण होना साइबर क्राइम को प्रेम से छुड़वाने में एक अहम भूमिका निभाने का काम आएगा। जिलावासीयों का लंबे समय से एक सपना था कि यहां पर एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो ताकि यहां के बच्चे अच्छे-अच्छे डॉक्टर बन सके और अपने जिला तथा राज्य का नाम देश भर में रोशन कर सके ।लेकिन इसके लिए मेडिकल कॉलेज नहीं रहने के कारण यह सपना बेकार होते जा रहा था।गौरतलब है कि अब वह सपना मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी के सकारात्मक प्रयास से पूरा होते दिखाई दे रहा है ।

    मंत्री इरफान अंसारी के इस अथक प्रयास की जिलाभर में लगातार सरहाना की जा रही है ।लोगों का मानना है स्वास्थ्य मंत्री बनते ही डॉक्टर इरफान अंसारी ने जो कदम जामताड़ा वासीयों के लिए उठाया है वह कहीं ना कहीं सराहनीय योग्य है। मंत्री के इस सकारात्मक प्रयास से जिले के युवाओं को एक अच्छा अवसर प्रदान होगा।यहां के युवाओं/युवतीयों को रोजगार मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंदिरा के नेतृत्व में मानवता के लिए महत्वपूर्ण अवसर थी 1971 की विजय: कांग्रेस
    Next Article गोविंदपुर में जल संकट: 60,000 की आबादी पर पानी का संकट

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.