भरत सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी से किया मुलाकात
जमशेदपुर : आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी श्री भरत सिंह जी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेशानंद गोस्वामी जी और भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा जी के साथ बिष्टुपुर स्थित परी सदन में शिष्टाचार मुलाकात किया।
इस अवसर पर श्री भरत सिंह जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री मरांडी जी का अभिनंदन किया। इस मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन को सशक्त बनाने और प्रदेश में जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। श्री भरत सिंह जी ने कहा कि श्री बाबूलाल मरांडी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी झारखंड में नए आयाम स्थापित करेगी। वहीं, श्री मरांडी जी ने पार्टी के सभी सदस्यों को संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
श्री बाबूलाल मरांडी जी से मुलाकात के बाद, श्री भरत सिंह जी ने मानगो क्षेत्र में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में सहभागिता की। जहां श्री सिंह ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश जी से मुलाकात किया! इस अवसर पर श्री सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सदस्यता अभियान को और प्रभावी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान पार्टी के लिए जनसंपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम है, जो जनता को भाजपा की नीतियों और विचारधारा से जोड़ता है।