Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहले टी20 में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 7 रन से हराया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पहले टी20 में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 7 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पहले टी20 में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 7 रन से हराया
    किंग्सटाउन. तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 7 रन से हरा दिया. 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 19.5 ओवर में 140 रन पर सिमट गई. वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में 6 गेंदों में 10 रनों की जरुरत थी और 2 विकेट हाथ में थे. लेकिन बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने जबरदस्त गेंदबाजी की. महमूद ने 2 रन देकर 2 विकेट आउट कर दिए और बांग्लादेश की झोली में मैच दाल दिया. इसके साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. बांग्लादेश की ओर से इस मैच में महेदी हसन ने शानदार गेंदबाजी की. महेदी हसन ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

     

     

    वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए. बांग्लादेश की शुरुआत इस मैच कुछ खास नहीं रही. मेहमान टीम को तीसरे ओवर में अकील होसेन ने लगातार दो झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया. अकील होसेन ने तनजीद हसन को 6 रन पर आउट कर दिया. जबकि कप्तान लिटन दास बिना खाता खोले आउट हो गए. बांग्लादेश की ओर से सौम्या सरकार ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों में 43 रन बनाए. इसके अलावा जकर अली 27 रन, शमीम हुसैन 27 रन और अफ़ीफ़ हुसैन 8 रन बनाए. वहीं वेस्टइंडीज की ओर से अकील होसेन ने जबरदस्त गेंदबाजी की. अकील होसेन ने 4 ओवर में 1 मेडेन और 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि ओबेद मैककॉय ने भी 2 विकेट झटके. रोस्टन चेस और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला.

     

     

    148 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 19.5 ओवर में 140 रन पर सिमट गई. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 35 गेंदों में 60 रन बनाए. जबकि रोमारियो शेफर्ड ने अंत में 22 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा जॉनसन चार्ल्स 20 रन, ब्रैंडन किंग 1 रन, निकोलस पूरन 1 रन और रोस्टन चेस ने 7 रन बनाए. वहीं बांग्लादेश की ओर से महेदी हसन 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए. महेदी हसन के अलावा हसन महमूद और तस्कीन अहमद को 2-2 विकेट झटके. जबकि तस्कीन अहमद और रिशाद हुसैन को 1-1 विकेट मिला

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में
    Next Article PM मोदी ने ‘विजय दिवस’ पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि, किया बलिदान को नमन

    Related Posts

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    April 24, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    April 24, 2026

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    जामताड़ा में जिला समन्वय समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    आयुर्वेद और नेत्र स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी

    करिम सिटी कॉलेज में शैक्षणिक उपलब्धि: “Pedagogy of Commerce” पुस्तक का लोकार्पण, शिक्षण पद्धति को मिलेगी नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.