Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यदि समीक्षा न की जाए तो संस्थाओं और व्यक्तियों का पतन निश्चित है: धनखड़
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    यदि समीक्षा न की जाए तो संस्थाओं और व्यक्तियों का पतन निश्चित है: धनखड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यदि समीक्षा न की जाए तो संस्थाओं और व्यक्तियों का पतन निश्चित है: धनखड़

     

    नयी दिल्ली:उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोकतंत्र के लिए अभिव्यक्ति और संवाद के महत्व को रेखांकित करते हुए शनिवार को कहा कि यदि समीक्षा न की जाए तो संस्थाएं और व्यक्तियों का पतन निश्चित है।

    राज्यसभा के सभापति धनखड़ ने कहा, “…समीक्षा, स्व-समीक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। यदि किसी सज्जन पुरुष या महिला को समीक्षा से दूर रखा जाता है, तो यह किसी व्यक्ति या संस्थान के पतन का सबसे निश्चित तरीका है। आप समीक्षा से दूर रहेंगे, तो आपका पतन सुनिश्चित है। इसलिए स्व-समीक्षा और दूसरों की समीक्षा आवश्यक है।”

     

     

    राज्यसभा में विपक्षी दलों ने सभापति के रूप में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

    धनखड़ यहां भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा एवं वित्त सेवा (आईपीएंडटीएएफएस) के 50वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया भी मौजूद थे।

    इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के 60 सांसदों ने नोटिस प्रस्तुत किया था, जो देश के इतिहास में इस प्रकार का पहला कदम था।

     

     

    धनखड़ ने कहा कि संस्थाओं के लिए चुनौतियां अक्सर सार्थक संवाद और प्रामाणिक अभिव्यक्ति के क्षरण से उत्पन्न होती हैं।

    उन्होंने कहा, “अभिव्यक्ति और सार्थक संवाद दोनों ही लोकतंत्र के अनमोल रत्न हैं। अभिव्यक्ति और संचार एक दूसरे के पूरक हैं। दोनों के बीच सामंजस्य ही सफलता की कुंजी है।”

    लोकतंत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, “लोकतंत्र केवल व्यवस्थाओं की वजह से नहीं, बल्कि मूल्यों की वजह से भी फलता-फूलता है…यह अभिव्यक्ति और संवाद के संतुलन पर केंद्रित होना चाहिए। अभिव्यक्ति और संवाद लोकतंत्र को ताकत देते हैं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मारा गया 10 आपराधिक मामलों में वांछित व्यक्ति, पुलिसकर्मी घायल
    Next Article एकलव्य की तरह देश के युवाओं का अंगूठा काट रही है सरकार: राहुल

    Related Posts

    जमशेदपुर टीआरएफ कंपनी के पास ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम; घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    June 30, 2026

    बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    June 30, 2026

    सीडब्ल्यूए क्लब केबल ग्राउंड में क्रिकेट क्विज़ ने बिखेरा रोमांच

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर टीआरएफ कंपनी के पास ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम; घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    सीडब्ल्यूए क्लब केबल ग्राउंड में क्रिकेट क्विज़ ने बिखेरा रोमांच

    जमशेदपुर: हिमांशु सिंह की मौत के बाद टीएमएच में हंगामा, रीगल चौक पर पांच घंटे जाम; पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    एलएनएमयू ने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर महालनोबिस के योगदान को सराहा

    सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की आत्मा है: पत्रकार पर छापेमारी ने बढ़ाई चिंता

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.