Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली की हवा फिर से हुई जानलेवा, अगले दो दिनों में और बढ़ेगा प्रदूषण
    Breaking News Headlines

    दिल्ली की हवा फिर से हुई जानलेवा, अगले दो दिनों में और बढ़ेगा प्रदूषण

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है. दो दिन हवा के कुछ ठीक रहने के बाद गुरुवार को एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में आ गया है. अशोक विहार में पीएम 2.5 का स्तर 410 पर पहुंच गया, वहीं बवाना में यह 405 दर्ज किया गया.आइटीओ, लोधी रोड, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, मंदिर मार्ग, जहांगीर पुरी में भी हालात बहुत खराब रहे. एनसीआर में नोएडा और गाजियाबाद में भी स्‍थिति बदतर के स्तर पर पहुंचती दिखी. इंदिरापुरम में पीएम 2.5 का एक्यूआइ स्तर 411 दर्ज किया गया. वहीं, नोएडा में यह 389 और ग्रेटर नोएडा में यह 403 दर्ज किया गया.गाजियाबाद लोनी के हालात और भी खराब रहे. यहां पर एक्यूआइ का स्तर 411 पहुंच गया. खराब हवा के कारण लोगों की तकलीफें लगातार बनी हुई हैं. मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली संस्‍था स्काइमेट के अनुसार, दक्षिण हिमालय के क्षेत्र में बदल रहे मौसम के चलते हवा की रफ्तार राजधानी और आसपास के इलाकों में कम रहेगी, जिसके चलते प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ेगा. स्काइमेट के अनुसार, यह स्थिति आने वाले दिनों में और भी खराब हो सकती है.दिल्ली में पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार दोपहर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी 500 जगहों से एकत्र किया हुआ पीने का पानी लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे.उनके साथ दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी मौजूद थे. पानी की जांच से पहले दिल्ली की सड़कों पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगाये गये हैं. इसमें उनसे पानी से संबंधित सवाल पूछे गये हैं. पोस्टर किसने लगाये हैं, यह फिलहाल साफ नहीं है. पोस्टर में दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन यानी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा गया है कि अगर दिल्ली का पानी साफ है तो पिछले चार सालों में डायरिया (दस्त) और हैजे के रोगी बढ़ क्यों गये हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में भाजपा की कारपेट बांबिंग शुरू, नड्डा और गडकरी आज करेंगे प्रचार
    Next Article राम मंदिर बनने से पहले अयोध्या को चमकाएगी यूपी सरकार

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.