Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व मना रिफ्यूजी कॉलोनी संगतसर गुरुद्वारा से निकला नगर कीर्तन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म

    गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व मना रिफ्यूजी कॉलोनी संगतसर गुरुद्वारा से निकला नगर कीर्तन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व मना
    रिफ्यूजी कॉलोनी संगतसर गुरुद्वारा से निकला नगर कीर्तन
    कोलकाता से आया बैगपाइपर बैंड पार्टी
    जमशेदपुर। लौहनगरी मैं बड़े ही उत्साह के साथ पारंपरिक तरीके से श्री गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व मनाया गया।


    मंगलवार को लौहनगरी के सभी गुरुद्वारों में रविवार को रखे गए श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया और उसके उपरांत शब्द विचार एवं गुरु नानक जी के जीवन एवं सिद्धांत पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही कीर्तन दरबार में कीर्तनी जत्थे ने शबद गायन किया।
    सिख संगत एवं अन्य श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष मत्था टेका एवं गुरु नानक देव जी के असूलों पर चलने का संकल्प भी दोहराया।
    शहर में आकर्षण का केंद्र पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी संगत सर गुरुद्वारा से निकाला गया नगर कीर्तन रहा। जो साक्षी गोल चक्कर से होता हुआ वापस गुरुद्वारा में पहुंचकर विश्व की भलाई के कामना के साथ संपन्न हो गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की रहनुमाई एवं पांच प्यारों की अगुवाई में निकले इस नगर कीर्तन में आगे आगे पांच घुड़सवार चल रहे थे।उसके पीछे आकर्षण के केंद्र में कोलकाता कालीघाट से आया बैगपाइपर बैंड था जिसका नेतृत्व जीत चटर्जी एवं देवव्रत सरकार संयुक्त रूप से कर रहे थे। इसके पीछे क्रमशः वेस्ट पंजाब उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के विद्यार्थी बैंड की धुन पर मार्च पास्ट करते हुए चल रहे थे।
    पांच प्यारों की सेवा ज्ञानी कुलवंत सिंह ज्ञानी प्यारा सिंह ज्ञानी जितेंद्र सिंह ज्ञानी सुरेंद्र सिंह एवं ज्ञानी मनजीत सिंह तथा गुरु के वजीर की सेवा ज्ञानी विवेक सिंह निभा रहे थे। घोड़ों पर हरजीत सिंह पलविंदर सिंह पवनदीप सिंह दमनप्रीत सिंह एवं ईश्विंदर सिंह सवार थे।
    संगतसर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरमिंदर सिंह चेयरमैन अजीत सिंह बलविंदर सिंह हरमिंदर सिंह झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान शैलेंद्र सिंह अमरजीत सिंह भामरा सतनाम सिंह सिद्धू सुरजीत सिंह छीते, झारखंड 6 प्रतिनिधि बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर सिंह सिद्धू त्रिलोचन सिंह जसवीर सिंह कुलविंदर सिंह सरबजीत सिंह, गुरु रामदास सेवादल के बलबीर सिंह गिल गुरदयाल सिंह मनजीत सिंह, रंगरेटा महासभा के मनजीत सिंह जसवंत सिंह कुलदीप सिंह स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी जसपाल कौर एवं बड़ी संख्या में संगत शामिल हुए।
    इसमें कंट्रोलर की सेवा सरदार मनमोहन सिंह,ऋषि चावला, राजू डांग, गुरविंदर सिंह डांग, धर्मपाल सिंह आदि निभा रहे थे।
    प्रधान हरमिंदर सिंह ने कहा कि मंगलवार को ही गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है और ऐसे में संगत के फैसले को कमेटी ने शिरोधार्य किया है। गुरु नानक देव जी के कृत करो नाम जपो और बांटकर खाओ का संदेश समाज को देना है और इस पर चलने का संकल्प दोहराना है।
    सरदार शैलेंद्र सिंह के अनुसार गुरु नानक देव जी ने सभी मनुष्य को एक ईश्वर की संतान बताया तथा निराकार प्रभु की उपासना पर बल दिया। कॉलोनी में ही कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे ने संगत की सेवा बिस्कुट से की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा भी खत्म
    Next Article जामताड़ा सीमा के अन्तर्गत विभिन्न निषेधाज्ञा संबंधी एकपक्षीय आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया गया

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.