Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को किया गया सम्मानित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को किया गया सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को किया गया सम्मानित

    विधानसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी रविशंकर शुक्ला द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिन बीएलओ ने सबसे ज्यादा प्रपत्र-6 प्राप्त किया है तथा सबसे ज्यादा मिलेनियम मतदाता एवं महिला मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया उन्हें सम्मानित किया गया। मतदाता सूची में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का नाम दर्ज कराने वाले बीएलओ को सम्मानित करते हुए उनकी हौसलाअफजाई की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ को निदेशित किया गया है कि 8 नवंबर तक जितने भी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अभी तक दर्ज नहीं हो पाया है उन्हें चिन्हित कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना सुनिश्चित करें। साथ ही दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं हेतु पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा के बारे में भी अधिक से अधिक जागरूकता लाने की बात कही गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 16 नवंबर तक पोस्टल बैलेट से मतदान करने का आवेदन प्राप्त किया जाएगा वहीं 22 नवंबर से 3 दिसंबर तक मतदान कराने की प्रक्रिया चलेगी। हालांकि यह अनिवार्य नहीं है, मतदाता चुनाव कर सकते हैं कि वे मतदान केन्द्र आकर मताधिकार का प्रयोग करेंगें या पोस्टल बैलेट से।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article साकची व विरसानगर नगर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.