Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो पक्षों के बीच हुए विवाद के निष्पादन हेतु आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ नारायणपुर में बैठक आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    दो पक्षों के बीच हुए विवाद के निष्पादन हेतु आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ नारायणपुर में बैठक आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दो पक्षों के बीच हुए विवाद के निष्पादन हेतु आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ नारायणपुर में बैठक आयोजित

    उपायुक्त के पहल पर दोनो पक्ष आपसी विद्वेष को भुलाकर एक दूसरे से गले मिले

    आज दिनांक 25.08.2024 को प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ, नारायणपुर में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में प्रखंड अंतर्गत शहरपुर पंचायत के पिठवाडीह में दो पक्षों में शव दफनाने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के संबंध में त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं दोनो पक्ष के लोगों के साथ बैठक आयोजित किया गया।

    बैठक के दौरान उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने घटना के संबंध में दोनो पक्षकारों से बारी बारी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया। जिसमें दोनों पक्षों ने अपने अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर अपनी समस्याओं को रखा।

    उपायुक्त द्वारा इस संबंध में सर्वसम्मति से दोनो पक्षों के साथ विचारोपरांत माननीय न्यायालय जाने का सुझाव दिया, साथ ही दोनो पक्षों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहने के लिए अपील किया। उन्होंने दोनो पक्षों से कहा कि कोई भी स्थिति हो, आपस में झगड़ा नहीं करना है। उन्होंने समाज में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आपसी प्रेम सद्भाव एवं भाईचारा बनाकर रखने हेतु अपील किया साथ ही उपायुक्त ने कहा की कोई भी शांति व्यवस्था भंग करने का कार्य करेंगे वैसे लोगों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जायेगा।

    *वहीं उपायुक्त के पहल पर दोनो पक्ष आपसी विद्वेष को भुलाकर एक दूसरे से गले मिले और हाथ मिलाया।*

    ज्ञातव्य हो कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के शहरपुर पंचायत के पिठुवाडीह गांव स्थित एक पुरातन पतित जमीन में शव दफनाने को लेकर दिनांक 24.08.2024 को दो पक्ष के लोग विवादित जमीन में शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। जिसकी सूचना मिलने पर प्रशासन घटनास्थल पर दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर तत्काल मामला को शांत कराया गया।

    _*इस मौके पर*_ अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नारायणपुर श्री मुरली यादव, अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री अबिश्वर मुर्मू सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुलाम अहमद मीर ने की मुलाकात
    Next Article बिरसानगर में सिवरेज लीकेज और ओवरफ्लो से लोग बेहाल, विधायक सरयू राय की अनदेखी पर उठे सवाल, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने दिया समाधान का आश्वासन

    Related Posts

    आदित्यपुर के ‘द सैफायर’ प्रोजेक्ट पर गहराया भूमि विवाद, कोर्ट में लंबित मामलों के बीच निवेशकों को दी गई चेतावनी

    May 20, 2026

    झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा

    May 20, 2026

    चलियामा-कुजू मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, मां पार्वती बस और बाइक की सीधी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर के ‘द सैफायर’ प्रोजेक्ट पर गहराया भूमि विवाद, कोर्ट में लंबित मामलों के बीच निवेशकों को दी गई चेतावनी

    झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा

    चलियामा-कुजू मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, मां पार्वती बस और बाइक की सीधी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

    सीखें, खेलें और सृजन करें’ जेम्को कालीमाटी विद्यालय के समर कैंप में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

    टाँगरसाई में छऊ नृत्य की धूम, विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन

    मातृत्व भी नहीं पिघला सका ट्रैफिक व्यवस्था का कठोर रवैया, गर्भवती महिला को भी इस चिलचिलाती धूप में खड़ा कराया।

    जुगसलाई में कपड़ा दुकान पर फायरिंग मामले का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, अवैध पिस्तौल और गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

    घाटशिला में आयोजित जदयू की हुई संगठनात्मक बैठक में प्रखंड अध्यक्ष की हुई घोषणा

    झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: जमशेदपुर नगर डीएसपी सुनील चौधरी का तबादला, 201 डीएसपी के स्थानांतरण आदेश जारी जानें कौन —-

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.