Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार का एक्शन, ईडी का शिकंजा, IAS संजीव हंस को प्रधान सचिव के पद से किया गया मुक्त
    Breaking News बिहार

    सरकार का एक्शन, ईडी का शिकंजा, IAS संजीव हंस को प्रधान सचिव के पद से किया गया मुक्त

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना संवाददाता

    पटना : बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में आईएएस संजीव हंस पर गाज गिरी है। संजीव हंस पर रेप से लेकर करप्शन तक का आरोप है। बिहार सरकार ने आईएएस संजीव हंस पर कार्रवाई की है। वहीं आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी की कार्रवाई झेल रहे आईएएस संजीव हंस को ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के पद से हटा दिया गया। कुछ दिन पहले ईडी की टीम ने इनके आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। वह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक भी थे। वहीँ आइएएस संजीव हंस को बिजली विभाग के अतिरिक्त प्रभार से भी मुक्त कर दिया गया है। वही अगले आदेश तक 1993 बैच के आईएएस संदीप पौण्डरीक को ऊर्जा विभाग का अपर मुख्य सचिव और अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पॉवर (हॉल्डिंग) कंपनी लिमिटेड, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। बता दें कि रेप और अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोपी आईएएस अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानि ED लगातार कार्रवाई तेज करती जा रही है। 1997 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं । एक महिला ने संजीव हंस और पूर्व आरजेडी विधायक गुलाब यादव पर रेप का आरोप भी लगाया था। उसके बाद आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके कई ठिकानों पर बीते दिनों ईडी की छापेमारी भी हुई थी। संजीव हंस और गुलाब यादव दोस्त बताए जाते हैं। वहीं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के दौरान करोड़ों की जमीन और मकान के दस्तावेज मिले थे। सूत्रों के मुताबिक संजीव हंस के आवास से 40 लाख की कीमत की विदेशी कंपनियों की 15 बेशकीमती घड़ियां भी बरामद की गईं थीं। इसके साथ ही एक किलो से ज्यादा सोना और जेवरात भी बरामद हुए थे। संजीव का पंजाब के अमृतसर में भी एक घर है। इनकी संपत्ति का पता विदेशों में भी लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रधान सचिव कि मेहरबानी से SBPDCL के जीएम रेवेन्यू अरविंद कुमार एंव उनके परिवार जनों के नाम पटना सहित देश के कई राज्यों में वेश कीमती प्लाट और फ्लैट है। अरविन्द कुमार करीब एक दशक से भी अधिक समय से अपने पद पर स्थापित है जबकि वह अकॉउंट सेक्शन से आते हैं। इनपर साहब की विशेष मेहरबानी बनी हुई है। वहीँ संजीव हंस के खास OSD विनोद कुमार के जहानाबाद और पटना आवास पर भी ED का छापा मारा गया। लेकिन अब तक इन पर कोई कारवाई नही हुई है। जब से संजीव हंस ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव बने हैं तब से लेकर अब तक विधुत भवन भ्रष्टाचारियों का अड्डा बना हुआ है। कहा जा रहा है कि हर किसी कार्य को करवाने के लिए कार्यलय में एक रेट चार्ट (मूल तालिका) बनी हुई है जिसमें प्रमोशन का रेट अलग है ट्रांसफर पोस्टिंग का रेट अलग है एवं कंपनी से दूसरे कंपनी में ट्रांसफर करवाना है उसका रेट अलग है। यानी कि बिना पैसा लिए ट्रांसफर पोस्टिंग नामुमकिन है मिलने के बाद सिर्फ आश्वासन मिलेगा इन सभी कार्यों की देख रेख ओएसडी विनोद कुमार करते हैं। बड़ी खबर यह भी आ रही है कि ईडी ने पूछताछ के लिए संजीव हंस को समन भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार संजीव हंस के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं। अब तक करीब दो दर्जन लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। संजीव हंस के दो करीबियों ने ईडी का गवाह बनना स्वीकार कर लिया है। इसे ईडी के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। अब इसी सप्ताह ईडी संजीव हंस के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। संजीव हंस को पूछताछ के लिए बुलाने की भी तैयारी चल रही है। अभी तो अलीबाबा पर ED ने शिकंजा कसा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए 3 अगस्त 2024 को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का दिया निर्देश
    Next Article गिनीज वर्ल्ड बुक के 18 दिनो तक निराहार रहने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सोलह महीने से निराहार रहने वाले राजेंद्र रेगमी उर्फ निराहार बाबा निराहार संकल्प शुरु किया।

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 5, 2026

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना प्रभारी ने किया पौधारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.