Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर चलकी चौक के निकट सड़क का नाला टूट जाने से वाहनों के आवागमन में हो रही परेशानी।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर चलकी चौक के निकट सड़क का नाला टूट जाने से वाहनों के आवागमन में हो रही परेशानी।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    खोदावंदपुर,बेगूसराय:दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर चलकी चौक के निकट सड़क किनारे बनाये गये पक्का नाला टूट जाने से चलकी, योगीडीह, तेतराही, मसुराज मुख्य पथ की ओर आने जाने में वाहनों को काफी कठिनाई हो रही है. यह नाला विगत कई वर्षों से टूटा हुआ है. सब कुछ जानते हुए भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं. बताते चलें कि वर्ष 2016-17 में दौलतपुर पंचायत के तत्कालीन मुखिया सुरेंद्र पासवान के सौजन्य से चलकी चौक के निकट पुराने पुलिया का मरम्मतीकरण कार्य किया गया था. पिछले वर्ष भारी वाहन के आवाजाही के कारण पक्की नाली टुटकर ध्वस्त हो गया, उसके बाद से आज तक यह समस्या यथावत बनी हुई है. इससे हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है.खासकर रात्रि के समय कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुका है. पक्की नाली टुट जाने से वाहन चालकों के अलावे स्कूली बच्चों व राहगीरों को भी काफी फजीहत झेलनी पड़ती है. इसके अलावे इस पथ में रामेश्वर दास के घर से चलकी चौक के निकट सड़क किनारे बना पक्की नाली वर्षों से जाम पड़ा हुआ है, जिसके कारण जलनिकासी नहीं हो पाती है. जलजमाव के कारण बारिश का पानी घर में घुस जाता है. साथ ही रामचन्द्र महतो के घर के सामने मुख्य पथ किनारे रोलर विगत पंद्रह वर्षों से लगा हुआ है, जिसके कारण अक्सर यहां वाहन दुर्घटना का शिकार होते रहता है. यह रोलर पीडब्ल्यूडी का बताया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीण अनिल महतो, बासो दास, रामेश्वर दास, मेघू दास, जवाहर लाल साहू, सोहन लाल साह, शंभू पोद्दार के अलावे समाजसेवी बाबू प्रसाद यादव, राजेन्द्र महतो, संजीव कुमार भारती, शंकर वर्मा, रंजन कुमार महतो, संजीत कुमार आदि ने बताया कि इस रोलर के कारण कई हादसा हो चुके हैं. बावजूद अधिकारी मौन हैं. ग्रामीणों ने अविलंब सड़क किनारे वर्षों से लगे रोलर को हटवाने की मांग स्थानीय प्रशासन से किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलातेहार : दर्दनाक सड़क हादसा, बाबाधाम से लौट रहे 5 कांवरियों की मौत
    Next Article बस खरीदने के लिए मिलेंगे 5 लाख रुपये का अनुदान, आज 1 अगस्त से होगा ऑनलाइन आवेदन : बीडीओ

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 5, 2026

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना प्रभारी ने किया पौधारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.