Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र : पुणे में मिले जीका वायरस के 6 केस, मरीजों में दो प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र : पुणे में मिले जीका वायरस के 6 केस, मरीजों में दो प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्ट्र : पुणे में मिले जीका वायरस के 6 केस, मरीजों में दो प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल
    पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस का एक और नया मामला सामने आया है. यहां संक्रमण के अब तक कुल 6 केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. जीका वायरस से संक्रमित मरीजों में दो प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, एरंडवणे इलाके में एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो मरीजों के घर के पास ही रहती थी. इसके अलावा एक और गर्भवती महिला में जीका वायरस का संक्रमण मिला है. फिलहाल, दोनों की हालत स्थिर है.

     

     

    दरअसल, जीका वायरस गर्भवती महिलाओं में काफी तेजी से फैलता है. इसका असर उनके गर्भ के ग्रोथ पर भी हो सकता है. इससे बच्चे के सिर में जन्म दोष और अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार, जीका वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. यह वही एडीज मच्छर है जिसके काटने से डेंगू और चिकनगुनिया होता है. इसका कोई अलग से इलाज नहीं है. इस वायरस के संक्रमित मरीजों को पेरासिटामोल (एसिटामिनोफेन) जैसी सामान्य दवाएं खाने के लिए कहा जाता है. इसके अलावा मच्छरों से बचने के लिए पूरे शरीर पर कपड़े पहनने और मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है.

     

     

    बता दें कि पुणे में जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला एरंडवाने इलाके में ही सामना आया था. जब शहर में एक 46 वर्षीय डॉक्टर की जीका रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उसके बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी के नमूने भी जीका पॉजिटिव पाए गए. इसके अलावा दो अन्य मामलों में 47 वर्षीय एक महिला और 22 साल का एक युवक जीका वायरस से संक्रमित पाया गया. ये दोनों मामले मुंधवा इलाके से सामने आए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात: शराब तस्करी में पकड़ी गई क्राइम ब्रांच में तैनात महिला कांस्टेबल
    Next Article राहुल गांधी को हिंदुओं पर टिप्पणी के लिए लोकसभा में माफी मांगनी चाहिए : प्रमोद सावंत

    Related Posts

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    August 4, 2026

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    August 4, 2026

    विपक्ष के हंगामे से बाधित हुई विधानसभा कार्यवाही, संवाद और समाधान की जरूरत

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    विपक्ष के हंगामे से बाधित हुई विधानसभा कार्यवाही, संवाद और समाधान की जरूरत

    मसालों की शुद्धता पर उठते सवाल: FSSAI की रिपोर्ट से खुला मिलावट का राज

    FSSAI रिपोर्ट: मसालों में मिलावट का चौंकाने वाला खुलासा, 454 नमूने फेल

    संजय राठी ने 60वें जन्मदिवस पर समाजसेवा का संकल्प दोहराया

    मसाले की शुद्धता पर उठते सवाल: FSSAI की चौंकाने वाली रिपोर्ट

    लोकतंत्र में सदन की गरिमा: हंगामे नहीं, संवाद और समाधान की जरूरत

    नशा मुक्त भारत: अभियानों का उत्सव और न्यायिक देरी की हकीकत

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व स्मृति यात्रा का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.