Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देबुन बगान में रेलवे की जमीन पर कांग्रेसी नेता द्वारा संचालित अवैध स्क्रैप टालों पर चक्रधरपुर डीआरएम सख़्त, दिये जाँच कर कार्रवाई के आदेश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    देबुन बगान में रेलवे की जमीन पर कांग्रेसी नेता द्वारा संचालित अवैध स्क्रैप टालों पर चक्रधरपुर डीआरएम सख़्त, दिये जाँच कर कार्रवाई के आदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    देबुन बगान में रेलवे की जमीन पर कांग्रेसी नेता द्वारा संचालित अवैध स्क्रैप टालों पर चक्रधरपुर डीआरएम सख़्त, दिये जाँच कर कार्रवाई के आदेश

    * भाजपा नेता अंकित आनंद के ट्वीट के बाद हरकत में आया रेलवे प्रशासन

    गोलमुरी स्थित टिनप्लेट कंपनी से सटी देबुन बगान में रेलवे के भूखंड पर संचालित अवैध स्क्रैप टाल और गोडाउन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. प्रवर्तन निदेशालय और रेल मंत्रालय तक ट्वीट द्वारा पहुंचाई गई शिकायत के बाद रेलवे ने देबुन बगान के अवैध स्क्रैप टाल मामले को गंभीरता से लिया है.

     

     

     

    दक्षिण पूर्वी रेलवे आरपीआएफ के बाद शुक्रवार को चक्रधरपुर डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (DRM) ने भी मामले में जाँच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने संबंधित विभागीय आदेश निर्गत कर दिया है. डीआरएम ने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ( पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मामले में सीकेपी डिवीजन के वरिष्ठ डिवीजनल इंजीनियर को निर्देशित करते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा गया है. रेलवे डीआरएम और आरपीएफ की सक्रियता से यह संभावना जताई जा रही है की जल्द ही देबुन बगान में संचालित अवैध स्क्रैप टाल और गोडाउन के विरुद्ध रेलवे प्रशासन की कार्रवाई देखने को मिलेगी.

     

    मालूम हो कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए चर्चाओं में रहने वाले युवा भाजपा नेता अंकित आनंद ने गुरुवार को स्क्रैप माफ़ियाओं और रेलवे संपदा विभाग के अधिकारियों पर संलिप्तता का आरोप लगाते हुए रेल मंत्री और प्रवर्तन निदेशालय से प्रकरण में जाँच का आग्रह किया था. शिकायत के कुछ ही समय बाद से दक्षिण पूर्वी रेलवे आरपीएफ सहित सीकेपी डिवीजन के डीआरएम ने मामले को संज्ञान में लेकर जाँच का आदेश जारी किया है.

     

     

    उधर देबुन बगान के स्क्रैप माफियाओं में हड़कंप मची हुई है. विदित हो कि गोलमुरी के देबुन बगान स्थित दोनों ही स्क्रैप टाल और गोडाउन एक कांग्रेसी कार्यकर्ता की बताई जाती है. ऐसी चर्चा है की देबुन बगान का ‘नामकरण’ भी उसी बिगडैल कांग्रेसी कार्यकर्ता के रिश्तेदार से जुड़ा है. कांग्रेसीयों संग रेलवे अधिकारियों की इस “सेटिंग” पर सवाल खड़े करते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक से कार्रवाई का आग्रह किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के एचबीटीएल क्षेत्र में एक कमेटी मेम्बर के लिए चुनाव संपन्न
    Next Article रेड क्रॉस भवन में अर्पण का रक्तदान शिविर 23 जून को

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 13, 2026

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.