Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र सर्वोपरि है, उन्नति शील राह तुम चुन आओ,मताधिकार का उपयोग कर नवीन राष्ट्र निर्माण में योगदान कर आओ: उपायुक्त गणेश कुमार
    Breaking News झारखंड

    राष्ट्र सर्वोपरि है, उन्नति शील राह तुम चुन आओ,मताधिकार का उपयोग कर नवीन राष्ट्र निर्माण में योगदान कर आओ: उपायुक्त गणेश कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 20, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र सर्वोपरि है, उन्नति शील राह तुम चुन आओ……….
    मताधिकार का उपयोग कर नवीन राष्ट्र निर्माण में योगदान कर आओ………. उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा0 प्र0से0)

    वोटर लिस्ट में नाम लिखवाएं
    वोटर कार्ड सभी बनवाएं……… उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा

    मैं वोट हूं……..
    इस देश के उज्जवल भविष्य की ज्योत हूं…….
    इस देश के लोकतंत्र का सबूत हूं……. डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो

    झुक गए फूल भी उसके सम्मान में…..
    जो सारे काम छोड़ गए मतदान में…..
    उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा

    * आज दिनांक 20 अक्टूबर 2019 को SVEEP कार्यक्रम के तहत जामताड़ा जिले के सभी प्रखंड में जामताड़ा,नारायणपुर, कर्माटांड़, फतेहपुर, नाला, कुंडिहित में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया गया।

    बीएलओ आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया साथ ही 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता को प्रपत्र 6 भरवा कर मतदाता सूची में नाम जोड़ा गया जिससे कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार द्वारा निर्देश दिया गया कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिए पास -पड़ोस के लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित करें। ताकि मतदान 100% हो सके।

    मतदान की महत्ता के बारे में बताएं एवं लोगों को वोट देने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए आगे आने को कहे।

    SVEEP कार्यक्रम का उद्देश्य है कि जन-जन को मतदान के प्रति जागरूक करना है।

    वैसे तो हमें हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत अनेक अधिकार दिए हुए हैं। जिनमें से एक अधिकार मत (वोट) देने का भी है और यह बाकी सभी अधिकारों से बड़ा है! इसी के जरिए हम मतदान कर मतदाता कहलाते हैं।

    अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार द्वारा नारायणपुर प्रखंड एवं जामताड़ा प्रखंड में जाकर निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। साथ ही कहा गया कि जिस बूथ में रेश्यो गैप है उसे पूरा करना है तथा 100% मताधिकार भी करवाना है।

    स्वीप कार्यक्रम एवं डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया बताया गया कि आपके 1 वोट से किस प्रकार एक स्वस्थ सरकार बन सकती है।बिना भय और जाति पाति से परे योग उम्मीदवार का चयन करें साथ ही वहां मौजूद युवा मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई।

    हम अपने अधिकारों के प्रति तभी सचेत कहे जाएंगे, जब हम अनिवार्य रूप से मतदान करेंगे। साथ ही मतदान मेरा अधिकार, मतदान मेरी जिम्मेदारी, वोट जरूर दीजिए, चलो हम वोट करें आदि नारे लगाकर मौजूद लोगों में जोश भी भर दिया गया।

    स्वीप कार्यक्रम के तहत संदेश दिया जा रहा है कि प्रत्येक मतदाता को निष्पक्ष मतदान करना चाहिए तथा भयमुक्त मतदान का संकल्प लेकर मतदान करें।

    18 वर्ष की उम्र कर ली पार…
    मिला वोट का अब अधिकार…
    APRO अक्षय कुमार तिवारी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजब नहीं मिले अनाज, तो करें शिकायतःउपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय
    Next Article बीएलओ आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.