Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हल्की बारिश के बाद सुहावनी सुबह ने दी दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत
    Breaking News Headlines

    हल्की बारिश के बाद सुहावनी सुबह ने दी दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हल्की बारिश के बाद सुहावनी सुबह ने दी दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत

    नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लंबे समय से भीषण गर्मी से बेहाल दिल्लीवासियों के लिए बृहस्पतिवार की सुबह सुहावनी रही और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिल्ली में दिन के दौरान बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने का भी अनुमान है।

     

     

    मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर से पहले दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) और आसपास के भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    उसने राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार और शनिवार को भी बादल छाए रहने, बारिश होने और धूल भरी आंधी आने की संभावना जताई है।

    दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत दर्ज किया गया। साथ ही न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

     

     

     

    मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत के कई हिस्से लंबे समय से भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जिससे तापघात से होने वाली मौतों के आंकड़ों भी वृद्धि हुई। इसके बाद केंद्र ने अस्पतालों को ऐसे मरीजों के लिए विशेष इकाइयां स्थापित करने का परामर्श जारी किया।

    पुलिस ने बुधवार को बताया कि पिछले तीन दिनों में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से वंचित सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से जुड़े 50 लोगों के शव मिले।

     

     

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 214 दर्ज किया गया, जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

    शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहज यात्रा: मक्का में गर्मी से मरने वालों का कुल आंकड़ा 600 पार, 68 भारतीयों की भी मौत
    Next Article यूजीसी नेट परीक्षा रद्द: अब फिर से होगा एग्‍जाम; नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.