Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो के वादाखिलाफी से 126 गांव के खूंटकट्टी रैयत आज भी आंदोलनरत
    Breaking News झारखंड

    झामुमो के वादाखिलाफी से 126 गांव के खूंटकट्टी रैयत आज भी आंदोलनरत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झामुमो के वादाखिलाफी से 126 गांव के खूंटकट्टी रैयत आज भी आंदोलनरत –
    बिर सिंह बुड़ीउली
    रामगोपाल जेना
    चाईबासा झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र उड़ीसा के तिरिंग प्रखंड अंतर्गत कुलुगुटू पंचायत, मौजा रामबेड़ा में ग्रामीणों एंव ईचा डैम से प्रभावितों के साथ ईचा खरकई बांध विरोधी संघ,कोल्हान के अध्यक्ष बिर सिंह बुड़ीउली की अध्यक्षता में जन जागरण सह जनाआंदोलन चलाया गया। और सचिव सुरेश सोय के द्वारा ईचा खरकई बांध से बचाओ के संवैधानिक स्वरूप पर चर्चा कर जागरूकता अभियान को सफलता पूर्वक संचालन किया गया। अभियान का नेतृत्व करते हुए संघ के अध्यक्ष ने कहा कि ईचा डैम से झारखंड और उड़ीसा के आदिवासी और मूलवासी विस्थापित हो रहें है।

     

     

    झामुमो के वादाखिलाफी से 126 गांव के खूंटकट्टी रैयत आज भी आंदोलनरत हैं। संघ इसे रद्द करने के लिए झारखंड तथा उड़ीसा में संयुक्त समन्वय स्थापित कर अभियान चलाएगी । जनांदोलन चला कर झारखंड के 87 गांव और उड़ीसा के 37 गांव को संगठित करने काम कर करेगी। ताकि इस महाविनाशकारी ईचा डैम को रद्द किया जा सके।

     

     

    मौजा के खूंटकट्टी अधिकारयुक्त रैयत, मौजा के मूल प्रवृत्तकों के वंशजों, बंदोबस्त रैयतों, अधिभोगी रैयतों या ग्राम के वास्तविक मूल भूस्वामियों के साथ स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना ( ईचा खरकई बांध परियोजना ) से उक्त ग्राम रामबेड़ा मौजा से विस्थापन के उपरांत ग्रामीणों के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय तथा धर्म उपासना, विश्वास की स्वतंत्रता संबंधी अधिकार, रोजगार एंव गरिमामयी जीवन जीने संबंधी अधिकारों पर पड़ने वाले कुप्रभावों के मद्देनजर ग्रामीणों को जान जागरण सह जनादोलन के माध्यम से जागरूक किया गया।

     

     

    तथा इन बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अभियान में मुख्य रूप से हरीश चंद्र अल्डा, योगेश कालुंडिया,कृष्णा चंद्र बानरा,रविंद्र अल्डा, गुलिया कालुंडिया, मनसा बोदरा,मोती लाल कालुंडिया, हारे रकृष्णा कालुंडिया, मुकरू कालुंडिया,सुरेंद्र कालुंडिया,गंगाधर कालुंडिया,धनश्याम कालुंडिया,प्रताप कालुंडिया,आंदोलकारी और खुटंकट्टी रैयतगण आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले की माताजी बलवंत कौर का निधन
    Next Article ओटार में शहीद एसपीओ सुंदर स्वरूप महतो का मना चौथा शहादत दिवस

    Related Posts

    करंट लगने से आगापुर में युवक की मौत

    November 10, 2026

    बरियारपुर पश्चिमी में एस एच-55 पर देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक जब्त कर ले गयी थाने ।

    November 10, 2026

    टाटा जू की तीन नन्हीं बाघिनों को मिले नाम, अवनि, कायरा और शक्ति से होगी पहचान

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चलकी गांव में युवकों ने किया रावण दहन, छठे वर्ष भी उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह

    करंट लगने से आगापुर में युवक की मौत

    बरियारपुर पश्चिमी में एस एच-55 पर देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक जब्त कर ले गयी थाने ।

    टाटा जू की तीन नन्हीं बाघिनों को मिले नाम, अवनि, कायरा और शक्ति से होगी पहचान

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा के अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन, झारखंड उमड़ पड़ा – हज़ारीं श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी भरेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी

    501 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ सामग्री बांटेगा शुभम राज फैंस क्लब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.