Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झमटिया दियारा में बीती रात असामाजिक तत्वों ने लाखों रुपए के मकई फसल को लूटकर शेष बचे हुए फसलों को किया आग के हवाले
    अपराध बिहार बेगूसराय

    झमटिया दियारा में बीती रात असामाजिक तत्वों ने लाखों रुपए के मकई फसल को लूटकर शेष बचे हुए फसलों को किया आग के हवाले

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    (दीपक कुमार)की रिपोर्ट

    बछवाड़ा,बेगूसराय:बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दादूपुर पंचायत के झमटिया दियारा में बीती रात फसल लूटने एवं आग लगी का मामला प्रकाश में आया है। जहां असामाजिक तत्वों ने लाखों रुपए के मकई फसल को लूटकर शेष बचे हुए फसलों को आग के हवाले कर दिया। आग की धड़कती ज्वाला देखकर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन धू-धू कर मकई का फसल जलता रहा। इसी दरमियान स्थानीय लोगों ने आग लगी की सूचना अग्निशामन टीम को दी। मौके पर अग्निशमन टीम ने पहुंचकर आग पर तो काबू पाया लेकिन तब तक सब कर कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था। पीड़ित झमटिया गांव निवासी आनंद कुंवर ने बताया कि बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा झमटिया दियारा स्थित डेरा पर रखे मकई के फसलों को लूट लिया गया और बचे हुए फसलों को आग के हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग एवं अग्निशमन टीम द्वारा जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया। विगत दिनों रंगदारी को लेकर मेरे भाई और मुंशी के साथ मारपीट की गई। जब हमने रंगदारी और मारपीट को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया तो उन लोगों के द्वारा लगातार केस उठाने को लेकर धमकियां दी जा रही थी। जब हमने केस नहीं उठाया तो बीती रात उन लोगों ने मकई फसल को लूटकर शेष बचे हुए फसलों को आग के हवाले कर दिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अमित कांत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की तहकीकात पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेजरीवाल के आधिकारिक आवास पहुंचे राघव चड्ढा
    Next Article EPFO: ईपीएफओ ने दी खुशखबरी, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगा क्लेम का पैसा

    Related Posts

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.