जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जामा एवं रामगढ़ प्रखंड के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ की बैठक
■ *सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एएमएफ का करें निरीक्षण, कोई कमी दिखाई दे तो तुरंत जानकारी दें…*
■ *जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा-मतदान दिवस के दिन सभी मतदान केंद्रों पर मतदान एवं मॉक पॉल ससमय प्रारंभ हो,इसे सुनिश्चित करेंगे*
लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे ने जामा एवं रामगढ़ प्रखंड के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं उनके कर्तव्यों से अवगत कराया।उन्होंने कहा कि मतदान दिवस के दिन सभी मतदान केंद्रों पर मतदान से पूर्व मॉक पॉल कराया जाना है।मॉक पॉल एवं मतदान सभी मतदान केंद्रों पर समय से प्रारंभ हो,सेक्टर पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लें एवं मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है अथवा नहीं इसकी जांच कर लें एवं जिस मतदान केंद्र पर उपलब्ध नहीं है,का सूची तैयात कर उपलब्ध कराएं ताकि उक्त सुविधाएं मतदान केंद्र पर उपलब्ध करायी जा सके।उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था रहेगी।मतदान दिवस के दिन मतदान केंद्रों पर होने वाले हर गतिविधियों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी जायेगी।आपके हर मूवमेंट की भी ट्रैकिंग की जाएगी।कहा कि सेक्टर ऑफिसर चुनाव के दिन हर 2 घंटे पर वोटर टर्न आउट रिपोर्ट देंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों तक जाने के लिए रूट चार्ट बनाए गए हैं।निर्धारित रूट चार्ट से ही मतदान दल मतदान केंद्र पर पहुचेंगे। मतदान केंद्र तक जाने के लिए निर्धारित रुट चार्ट से अलग किसी अन्य रास्ते का प्रयोग नहीं करेंगे।
■ *गांधी मैदान दुमका में स्वीप 11 vs वोटर 11 के बीच 10-10 ओवर का क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन*
■ *जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विजेता टीम स्वीप 11 को ट्रॉफी प्रदान किया*
■ *जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलेवासियों से 1 जून को मतदान करने की अपील की*
लोकसभा निर्वाचन 2024 में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।इस हेतु पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में गांधी मैदान दुमका में स्वीप के तहत स्वीप 11 vs वोटर 11 के बीच 10-10 ओवर का क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
टॉस जीतकर स्वीप 11 ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 131 रन बनाये।
स्वीप 11 के बल्लेबाज जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेम्ब्रम ने सबसे अधिक 81 रन बनाए,अभिषेक ने 28 रन,गोपी और अमित ने 1-1 रन बनाए।वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए वोटर 11 ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 102 रन ही बना पाए।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे ने कहा कि 1 जून को मतदान किया जाना है।कहा कि दुमकवासियों से अपील है कि 1 जून को अपने घर से निकलकर मतदान अवश्य करें।पिछले सभी निर्वाचनों में जिले का मतदान प्रतिशत अच्छा रहा है।विश्वास है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में भी जिले का मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा।
स्वीप 11 के बल्लेबाज जिला शिक्षा अधीक्षक दुमका आशीष हेम्ब्रम को 81 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।वोटर 11 के कमल को बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं स्वीप के नोडल पदाधिकारी ने दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सम्मानित किया।
दुमका
*जिला प्रशासन दुमका के द्वारा संचालित संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम से ऑनलाइन कॉचिंग प्राप्त कर जिले के सरकारी विद्यालयों के 6 छात्रों ने JEE Mains 2024 में सफलता प्राप्त किया l JEE Mains में निखिल कुमार ने 98.3, ललन कुमार ने 96.3, गौरव कुमार ने 95.5, अभिषेक कुमार गुप्ता ने 94.2, रिशु राज ने 92 एवं अभिनव राज ने 89 परसेंटाईल प्राप्त किया है l उपायुक्त दुमका आंजनेयुलु दोड्डे ने सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दिया l उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम से जिले के 27 सरकारी +2 उच्च विद्यालय के लगभग 2300 छात्र-छात्राओं को जोड़ा गया l इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को 11वीं एवं 12 वीं (विज्ञान विषयों) की स्पेशल ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है l इसके अलावा छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की भी ऑनलाइन कोचिंग करायी जा रही है l*
*इस कार्यक्रम के तहत जिले के 27, + उच्च विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गयी है l*
*इस कार्यक्रम के तहत फ़िलो एप्प के माध्यम से लाइव इंट्रेक्टिव क्लास एवं स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाता है l इस एप्प के माध्यम से प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 24 घंटे टीचर उपलब्ध रहते हैं l इसके अलावा इस कार्यक्रम के तहत रेगुलर टेस्ट भी लिया जाता है l*
*उपायुक्त दुमका ने कहा कि JEE Mains क्वालीफाई करने वाले सभी छात्रों पर विशेष ध्यान दे कर JEE Advanced की परीक्षा में सफलता हेतु तैयारी करवायी जाएगी l
