Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महानदी में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबने से 8 की मौत, अब तक 7 लोगों के शव बरामद
    Headlines

    महानदी में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबने से 8 की मौत, अब तक 7 लोगों के शव बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महानदी में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबने से 8 की मौत, अब तक 7 लोगों के शव बरामद
    रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से लगे हुए ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में हुए भीषण नाव हादसे के लगभग 12 घंटे बाद 7 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

     

     

    शुक्रवार दोपहर रायगढ़ के लगभग 70 श्रद्धालुओं से भरी नाव महानदी में डूब गई थी. आज दोपहर तक लापता हुए आठ लोगों में से कुल 7 शव बरामद कर लिए गए हैं. सभी श्रद्धालु रायगढ़ जिले के थे. जानकारी मिलते ही रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल और एसपी दिव्यांग पटेल भी मौके पर पहुंच गए. बचाए गए श्रद्धालुओं को घर वापस भेजने की व्यवस्था कराई गई और सघन तलाशी अभियान चलाया गया. एक अन्य लापता की तलाश की जा रही है.

     

     

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के 70 ग्रामीण मन्नत पूरी होने के बाद ओडिशा के पत्थरसेनी गए थे. जहां से वापसी के दौरान जर्जर नाव बीच नदी में भार अधिक हो जाने की वजह से टूट गई. एकाएक नाव के टूटने से सभी लोग पानी में समा गए और मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई. कई लोगों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई. कल ही एक महिला की लाश मिली थी और 8 लोग लापता थे.

     

     

    आज सुबह 6 बजे से नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए महानदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इस बीच आज तीन बच्चों और तीन महिलाओं के शव बरामद हुए हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारा स्वीप कोषांग ने युवा मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित, SNTI में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में हुए शामिल
    Next Article बड़ी सफलता: कैंसर से लडऩे और स्वस्थ कोशिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए विकसित की नई थेरेपी

    Related Posts

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    May 28, 2026

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    May 28, 2026

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.