Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जला रही हैं सूरज की किरणें, तापमान पहुंचा 43 के पार,स्कूली बच्चों का हाल बेहाल, अभिभावक भी हैं परेशान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जला रही हैं सूरज की किरणें, तापमान पहुंचा 43 के पार,स्कूली बच्चों का हाल बेहाल, अभिभावक भी हैं परेशान

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जला रही हैं सूरज की किरणें, तापमान पहुंचा 43 के पार
    -स्कूली बच्चों का हाल बेहाल, अभिभावक भी हैं परेशान
    -लोकसभा चुनाव के कारण चढ़ा हुआ है राजनीतिक पारा

    चाईबासा: अप्रैल का महीना आधा बीत चुका है और इसी के साथ सूर्य की किरणों ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को चाईबासा में तापमान 43 डिग्री को पार कर गया। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।

     

     

    अप्रैल के महीने में जब हालात ऐसे हैं, तो मई में क्या हाल होगा। यह सोचकर ही लोग परेशान हैं। सूर्योदय होने के बाद 2 घंटे तो किसी तरह बीत जा रहे हैं, लेकिन 8 बजे के बाद से ही सूर्य की किरणें बदन को जलाने लग रही हैं। बदन जलाने वाली तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग टोपी, गमछा और छाता लेकर चलने को मजबूर हो गए हैं।

     

    बड़े तो किसी तरह गर्मी को बर्दाश्त कर ले रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को हो रही है। सुबह तो मौसम फिर भी ठीक रहता है, लेकिन जैसे-जैसे सूरज चढ़ता जाता है, गर्मी भी बढ़ती जा रही है। स्कूलों में गर्मी के कारण बच्चों को पढ़ाई करने में भी परेशानी हो रही है। असल परेशानी तो स्कूलों से छुट्टी के बाद हो रही है। दोपहर 1 बजे के बाद ही स्कूलों की छुट्टी हो रही है, तब तक गर्मी और तेज धूप अपने चरम पर पहुंच जा रहा है।

     

     

    ऐसे में स्कूल से घर लौटने में बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे अप्रैल महीने में चाईबासा और आसपास के क्षेत्र का तापमान 42 से 43 डिग्री तक रहने की संभावना है। ऐसे में फिलहाल तेज धूप और गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। गर्मी के ऐसे हालात में बिजली विभाग ने भी अपना पैंतरा दिखाना शुरू कर दिया है। बिजली आपूर्ति बेतरतीब तरीके से बाधित होने लगी है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

     

     

    पश्चिमी सिंहभूम जिले में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ी हुई है। बैठकों, जनसंपर्क अभियान और सभाओं का दौर जारी है, लेकिन भीषण गर्मी के कारण प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की परेशानी बढ़ी हुई है। और इसी के बीच तरह-तरह के मुद्दों पर गर्मागर्म बयानबाजी भी हो रही है।

    जला रही हैं सूरज की किरणें तापमान पहुंचा 43 के पार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा स्तरीय ग्राम सभा सम्मेलन डिमना लेक में 21 को – आजसू
    Next Article धनबाद साइबर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,कुख्यात विक्रम गिरफ़्तार ,मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और नकद बरामद

    Related Posts

    वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का पुलिस से इन्काउन्टर,आरोपी ने पुलिस ने टीम पर किया फायर,जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनो पैर में लगी गोली।

    July 13, 2026

    सावन संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा साहिब में 16 जुलाई को सजेगा भव्य विशेष कीर्तन दरबार

    July 13, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों के साथ हुई अहम बैठक

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का पुलिस से इन्काउन्टर,आरोपी ने पुलिस ने टीम पर किया फायर,जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनो पैर में लगी गोली।

    सावन संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा साहिब में 16 जुलाई को सजेगा भव्य विशेष कीर्तन दरबार

    पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों के साथ हुई अहम बैठक

    मानगो में अपराध और नशे पर लगाम के लिए पुलिस सक्रिय, शांति समिति की बैठक आयोजित

    राहुल बच्चा हत्याकांड में मुख्य आरोपी विक्की सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने बिरसानगर से दबोचा

    गिरिडीह दुबई में फंसे प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; घर वापसी की आस अधूरी रह गई

    प्रख्यात उपन्यासकार मनीषा शर्मा ”दिवंगत शिशिर गोस्वामी सम्मान” से सम्मानित

    गिरिडीह सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    यादों के उजास से जीवन को देखने की कोशिश है ‘स्मृतियों की रोशनी’

    शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.