Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहले चरण में ही पश्चिम की हवा ने भाजपा का सफाया कर दिया, ‘पहला शो फ्लॉप’: अखिलेश यादव
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    पहले चरण में ही पश्चिम की हवा ने भाजपा का सफाया कर दिया, ‘पहला शो फ्लॉप’: अखिलेश यादव

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पहले चरण में ही पश्चिम की हवा ने भाजपा का सफाया कर दिया, ‘पहला शो फ्लॉप’: अखिलेश यादव
    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण में ही पश्चिम की हवा ने भाजपा का सफाया कर दिया है। यादव ने आज गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के सिकंदराबाद  में समाजवादी पार्टी  के प्रत्याशी डॉ0 महेन्द्र सिंह नागर के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।यादव ने कहा, ”पहले चरण में ही पश्चिम की हवा ने भाजपा का सफाया कर दिया है और भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया है।”

     

     

    लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीट सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना , मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में शुक्रवार को मतदान हुआ। इसमें अधिकांश सीट पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आती हैं।

    सपा प्रमुख यादव ने प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ”न ही इनकी कहानी किसी को पसंद आ रही है और ना ही इनके डायलॉग किसी को पसंद आ रहे हैं और पहला ही ‘शो’ फ्लॉप हो गया है, खिड़की पर कोई टिकट लेने भी नहीं जा रहा है।”

    इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ही अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा था और कहा कि फिल्म ‘दो शहजादे की जोड़ी’ की शूटिंग चल रही है, लेकिन उनकी फिल्म पहले ही ‘रिजेक्ट’ हो चुकी (नकारी जा चुकी) है।

     

     

     

    यादव ने कहा, ”पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) परिवार ही भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर रहा है, पीडीए ही राजग को हराएगा।” सपा प्रमुख ने आरोप लगाया, ”भाजपा का झूठ और लूट जनता के सामने उजागर हो गया है। पिछले दस साल में इतना झूठ किसी ने नहीं बोला है, भाजपा सबसे झूठी पार्टी है।”

    यादव ने कहा, ”किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी से झूठ बोला। भाजपा ने सभी से विश्वासघात किया है। गाजियाबाद से गाजीपुर तक जनता भाजपा का सफाया करेगी।” सपा प्रमुख ने कहा, “ ‘इंडिया’ गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है। जनता चाहती थी गठबंधन बने। गठबंधन में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सभी हैं।”

     

     

    यादव ने कहा कि किसान और नौजवान भाजपा के खिलाफ हैं, भाजपा की सरकार जानी तय है। उन्‍होंने दावा किया, ”भाजपा सरकार ने चुनावी बॉण्ड के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया, पूरे देश में लूट मचाई है। चुनावी बॉण्ड की चोरी जबसे पकड़ी गयी है, भाजपा के लोग घबरा गए हैं। चुनावी बॉण्ड का नाम सुनते ही भाजपा के कई नेताओं को बेहोशी छा जाती है, वे इलेक्ट्रॉल पाउडर की मांग करने लगते हैं।”

    यादव ने आरोप लगाया, “ भाजपा भ्रष्टाचारियों और अपराधियों की गोदाम बन गयी है तथा अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को आज भाजपा में ही जगह मिल रही है। सारे अपराधी और भ्रष्टाचारियों को भाजपा संरक्षण दे रही है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव के नामांकन के लिए निकले ललन सिंह, मुंगेर से लड़ेंगे चुनाव
    Next Article जमशेदपुर में गर्मी ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा ,मौसम विभाग नें भीषण गर्मी को देखते हुए किया येलो अलर्ट जारी

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.