Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ भीमराव अंबेडकर की133वी जयंती मनाई, श्रद्धा पूर्वक याद किए गए भारत रत्न….
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    डॉ भीमराव अंबेडकर की133वी जयंती मनाई, श्रद्धा पूर्वक याद किए गए भारत रत्न….

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पिंकल कुमार की रिपोर्ट
    बेगूसराय:भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती मनाई गई। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संस्था द्वारा जयंती के मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि
    हर साल देश भर में 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है. उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था. लोग उनको प्यार से बाबा साहब के नाम से पुकारते थे. भारत की स्वतंत्रता के बाद देश के संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है.
    उन्होंने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर एक राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे. जो कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे. उन्होंने जाति व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई और दलित समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया. बाबा साहब शिक्षा के जरिए समाज के दबे, शोषित, कमजोर, मजदूर और महिला वर्ग को सशक्त बनाना चाहते थे और उनको समाज में एक बेहतर दर्जा दिलाना चाहते थे.
    अंबेडकर जयंती का इतिहास
    पहली बार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल, 1928 को पुणे में मनाई गयी थी. इसकी शुरुआत जनार्दन सदाशिव रणपिसे ने की थी जो अंबेडकर के एक प्रबल अनुयायी और सामाजिक कार्यकर्ता थे. उन्होंने इस दिन को मनाने की परंपरा शुरू की थी जो अब तक लगातार जारी है. बता दें कि हर साल 14 अप्रैल को देश में सार्वजनिक अवकाश रहता है.
    अंबेडकर जयंती के जरिये वंचितों के उत्थान में बाबा साहब के योगदान को याद किया जाता है. अंबेडकर जयंती जाति आधारित कट्टरता की तरफ ध्यान केंद्रित करती है. जो आज के दौर में भी समाज में बनी हुई है. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया था. जो जाति और धर्म की परवाह न करते हुए सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है.
    डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अछूतों और दलितों के बुनियादी अधिकारों और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय संस्था बहिष्कृत हितकारिणी सभा का गठन किया था. इतना ही नहीं उन्होंने दलितों को सार्वजनिक पेयजल आपूर्ति और हिंदू मंदिरों में प्रवेश करने का अधिकार दिलवाने के लिए भी आंदोलन किया था. स्वतंत्रता, समानता, भाईचारा, बौद्ध धर्म, विज्ञानवाद, मानवतावाद, सत्य, अहिंसा आदि के विषय अम्बेडकरवाद के सिद्धान्त रहे हैं. इस मौके पर वार्ड नं.32 के पार्षद संजय कुमार पासवान, समाजसेवी रोहित यादव, मुकुल सिन्हा, बिनोद सह, बैजू पासवान, सुचित पासवान,मो.जुबेर सहित सभी ग्रामीण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्गीय विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय बेगूसराय में भारत रत्न एवम् भारतीय संविधान के रचियेता डॉ भीमराव अम्बेडकर साहेब की जयंती मनायी गई।
    Next Article समाजिक समरसता का संदेशवाहक थे बाबा साहेब अंबेडकर

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.