Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील को लगातार सातवें साल वर्ल्डस्टील द्वारा 2024 स्टील सस्टेनेबिलिटी चैंपियन के रूप में मान्यता दी गई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टाटा स्टील को लगातार सातवें साल वर्ल्डस्टील द्वारा 2024 स्टील सस्टेनेबिलिटी चैंपियन के रूप में मान्यता दी गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा स्टील को लगातार सातवें साल वर्ल्डस्टील द्वारा 2024 स्टील सस्टेनेबिलिटी चैंपियन के रूप में मान्यता दी गई

    ~ 2018 में कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से हर साल यह मान्यता प्राप्त करने वाली दुनिया की केवल दो स्टील कंपनियों में से एक ~

    ~ कंपनी के उत्कृष्ट सस्टेनेबिलिटी प्रदर्शन और प्रयासों के लिए मिली मान्यता ~

    मुंबई, 10 अप्रैल, 2024: टाटा स्टील को सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और कार्रवाई तथा विश्वस्तरीय मानकों के अनुपालन के लिए लगातार सातवें साल वर्ल्डस्टील द्वारा स्टील सस्टेनेबिलिटी चैंपियन 2024 के रूप में मान्यता दी गई है। 2018 में कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद से टाटा स्टील हर साल चैंपियन रही है। यह पुरस्कार विश्वस्तरीय स्टील उत्पादक के रूप में अपने नेतृत्व को बनाए रखने के लिए टाटा स्टील के प्रयासों को मान्यता देता है जो सस्टेनेबिलिटी के सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह से समर्पित है।

    टाटा स्टील उन 11 इस्पात उत्पादक कंपनियों में शामिल है, जिन्हें वर्ल्डस्टील के बोर्ड ऑफ मेंबर्स की अप्रैल में आयोजित वार्षिक आम बैठक (एसजीएम) में 2024 स्टील सस्टेनेबिलिटी चैंपियंस के रूप में नामित किया गया है।

    टाटा स्टील के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर और प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन ने कहा: “हमें वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन द्वारा एक बार फिर स्टील सस्टेनेबिलिटी चैंपियन के रूप में मान्यता दिए जाने पर गर्व है। यह मान्यता टाटा स्टील की अपने सभी परिचालनों में सस्टेनेबिलिटी के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। हम स्टील उद्योग के भीतर और उससे परे सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित हैं, क्योंकि हमने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और सुदृढ़ गवर्नेंस अभ्यासों को प्राथमिकता देना जारी रखा हैं।”

    सस्टेनेबिलिटी चैंपियन बनने के लिए कंपनियों को कड़े मानदंड पूरे करने होते हैं। इसमें वर्ल्डस्टील सस्टेनेबिलिटी चार्टर पर हस्ताक्षर करना और पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और गवर्नेंस उत्कृष्टता पर जोर देने वाले सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध होना शामिल है।

    इसके बाद उनका मूल्यांकन सस्टेनेबिलिटी संकेतकों जैसे सामग्री दक्षता, पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली, लॉस्ट टाइम इंज्यूरी आवृत्ति दर, कर्मचारी प्रशिक्षण, नई प्रक्रियाओं और उत्पादों में निवेश और वितरित आर्थिक मूल्य पर उपलब्ध कराए गए डेटा के आधार पर किया जाता है। इसके अलावा, कंपनियाँ वर्ल्डस्टील के डेटा संग्रह कार्यक्रम को लाइफ़ साइकिल इन्वेंटरी (LCI) डेटा प्रदान करती हैं, जो कंपनी के क्रूड स्टील उत्पादन डेटा के 60% से अधिक को कवर करता है और 5 साल से कम पुराना है।

    टाटा स्टील वर्ल्डस्टील के क्लाइमेट एक्शन प्रोग्राम में संस्थापक भागीदार है और तब से इसे मान्यता प्राप्त क्लाइमेट एक्शन सदस्य के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसने लाइफ साइकिल असेसमेंट (LCA) में क्षेत्र-अग्रणी विशेषज्ञता विकसित की है – एक ऐसा टूल जो इसे उत्पादों के CO2 प्रभावों को समग्र रूप से समझने में सक्षम बनाता है, रॉ मटेरियल के निष्कर्षण से लेकर, तैयार उत्पादों के उत्पादन और उपयोग तक जैसे इमारत आदि। टाटा स्टील के पास CDP के वार्षिक प्रकटीकरण का एक लंबा, अटूट रिकॉर्ड है। 2023 में इसके सबसे हालिया प्रकटीकरण ने जलवायु प्रकटीकरण में A- की रेटिंग हासिल की।

    वर्ल्डस्टील के बारे में

    वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (वर्ल्डस्टील) दुनिया के सबसे बड़े और सबसे गतिशील उद्योग संघों में से एक है, जिसके सदस्य हर प्रमुख स्टील उत्पादक देश में हैं। वर्ल्डस्टील स्टील उत्पादकों, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्टील उद्योग संघों और स्टील अनुसंधान संस्थानों का प्रतिनिधित्व करता है। सदस्य वैश्विक स्टील उत्पादन का लगभग 85% प्रतिनिधित्व करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड राज्य स्तरीय इंडियन अबेकस ओलंपियाड 2024 का आयोजन खाशमहल जमशेदपुर में किया गया
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.