Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय पुरुष हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, ऑस्ट्रेलिया से लगातार दूसरा मैच हारी
    Headlines खेल

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, ऑस्ट्रेलिया से लगातार दूसरा मैच हारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, ऑस्ट्रेलिया से लगातार दूसरा मैच हारी
    नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से 2-4 से पराजित हो गई। भारत को शनिवार को पहले टेस्ट में 1-5 से हार का सामना करना पड़ा था। पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए आयोजित की जा रही इस सीरीज का तीसरा टेस्ट 10 अप्रैल को खेला जाएगा।

     

     

    मेहमान टीम ने मैच के पहले और दूसरे क्वार्टर में मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ बराबरी का खेल दिखाया। बल्कि पहले हाफ तक भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही थी। लेकिन तीसरे क्वार्टर में खराब रक्षण का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा क्योंकि मेजबान टीम ने तीन गोल कर लगातार दूसरी जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेरेमी हेवर्ड (छठे और 34वें मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया जबकि जैकब एंडरसन (42वें मिनट) और नाथन एफ्राम्स (45वें मिनट) ने मैदानी गोल दागे। भारत के लिए जुगराज सिंह (नौवें मिनट) और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (30वें मिनट) ने पेनल्टी कार्नर पर गोल किए।

     

     

    भारतीय टीम ने इस मैच में तेज शुरुआत की। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने छठे मिनट में अपने पहले ही पेनाल्टी कॉर्नर पर हेवर्ड की बदौलत बढ़त हासिल कर ली। भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने अनुभवी पीआर श्रीजेश की जगह शुरुआत की। वह हेवर्ड की ताकतवर ड्रैग फ्लिक को नहीं रोक सके जिससे मेजबान टीम 1-0 से आगे हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम आक्रामक हो गई और उन्होंने तुरंत बाद लगातार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए। लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति डटी रही। भारतीय खिलाड़ियों ने धीरे-धीरे मैच में शिकंजा कसना शुरू किया और ऑस्ट्रेलियाई रक्षण पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिससे भारत ने लगातार तीन पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, पर इसमें से पहले दो पेनल्टी कॉर्नर बेकार चले गए।

     

     

    लेकिन तीसरे में जुगराज ने नौवें मिनट में टीम को बराबरी दिला दी। अब आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम 12वें मिनट में अभिषेक की बदौलत बढ़त दोगुना करने के करीब पहुंची लेकिन उनका शॉट क्रास बार से टकरा गया। दूसरे क्वार्टर में भारतीय रक्षापंक्ति ऑस्ट्रेलिया से मिले दबाव से डगमगायी नहीं। पहले हाफ से महज 41 सेकंड पहले भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत ने अपने करियर का 180वां गोल करने में कोई गलती नहीं की जिससे टीम 2-1 से बढ़त बनाने में सफल रही। एक गोल से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम तिलमिला गई और भारत पर दबदबा बनाते हुए तीन गोल दाग दिए। चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने के प्रयास जारी रखे। लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएंजेलिना का ब्रैड पिट पर आरोप कहा विमान घटना से पहले शुरू हुआ था दुर्व्यवहार
    Next Article बैशाखी यानी धरती पर मानव रूपी शेरों का जन्म खालसे के रूप में

    Related Posts

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    May 14, 2025

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    जमशेदपुर पुलिस को धन्यवाद : ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर

    भारत के 52 वे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर गवई को राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालिगुमा, झारखंड राज्य का पहला अर्बन– पीएचसी जिसे मिला NQAS सर्टिफिकेट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.