Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एंजेलिना का ब्रैड पिट पर आरोप कहा विमान घटना से पहले शुरू हुआ था दुर्व्यवहार
    Headlines सिनेमा

    एंजेलिना का ब्रैड पिट पर आरोप कहा विमान घटना से पहले शुरू हुआ था दुर्व्यवहार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एंजेलिना का ब्रैड पिट पर आरोप कहा विमान घटना से पहले शुरू हुआ था दुर्व्यवहार
    एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के बीच विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। दोनों अब अलग हो चुके, लेकिन फ्रांस की वाइनरी की संपत्ति विवाद को लेकर कोर्ट में दोनों के बीच लड़ाई जारी है। अब इस कानूनी लड़ाई में नया मोड़ आ गया है। एंजेलीना जोली के वकील ने ब्रैड पिट पर 2016 के चर्चित विमान घटना से पहले भी हिंसक रवैया अपनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। दरअसल, एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट ने साल 2008 में फ्रांस के दक्षिण में मिरावल संपत्ति और वाइनरी खरीदी थी।

     

    जिसको लेकर साल 2022 में ब्रैड पिट ने एक मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें कहा गया कि उनके और एंजेलिना के बीच एक समझौता हुआ था कि कोई भी एक- दूसरे की सहमति के बिना फ्रांस की वाइनरी से अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेगा, लेकिन एंजेलिना ने इस समझौता का का उल्लंघन किया और बिना उनकी जानकारी के मिरावल का आधा हिस्सा बेच दिया।

     

     

    अब एंजेलिना जोली की तरफ से दावा किया गया है कि यह समझौता पहले ही टूट गया था, जब ब्रैड पिट ने जोली को एक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन करने को कहा था। इस एग्रीमेंट में एंजेलिना जोली को ब्रैड पिट द्वारा उनके बच्चों के साथ किए जा रहे कथित तौर दुर्व्यवहार के बारे में कोर्ट से बाहर बात नहीं करने को कहा था। एंजेलिना जोली के वकीलों द्वारा कोर्ट में जमा किए गए नए दस्तावेज में यह भी कहा गया है कि ब्रैड पिट नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट पर साइन किए बिना ब्रैड पिट जोली को वाइनरी का अपना हिस्सा बेचने की अनुमति नहीं मिलेगी, जब तक कि वे समझौते पर हस्ताक्षर के लिए तैयार नहीं जाती।

     

    नए दस्तावेज में यह भी कहा गया है कि पिट का जोली के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार का इतिहास 2016 की फ्रांस से लॉस एंजिल्स की विमान यात्रा से काफी पहले से शुरू हुआ था। इस घटना के दौरान पहली बार यह चीज सामने आई कि पिट ने बच्चों के साथ भी शारीरिक दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद जोली ने पिट को छोड़ दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनीफीट की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों को हो रही है परेशानी:करनदीप सिंह
    Next Article भारतीय पुरुष हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, ऑस्ट्रेलिया से लगातार दूसरा मैच हारी

    Related Posts

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.