Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 45वां स्थापना दिवस, साकची जिला भाजपा कार्यालय में झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया ध्वजारोहण, जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, आमजनों के बीच हुआ लड्डू वितरण, दिनभर चला बैठकों का दौर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    JAMSHEDPUR: जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 45वां स्थापना दिवस, साकची जिला भाजपा कार्यालय में झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया ध्वजारोहण, जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, आमजनों के बीच हुआ लड्डू वितरण, दिनभर चला बैठकों का दौर

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 6, 2024Updated:April 6, 2024No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 45वां स्थापना दिवस, साकची जिला भाजपा कार्यालय में झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया ध्वजारोहण, जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, आमजनों के बीच हुआ लड्डू वितरण, दिनभर चला बैठकों का दौर।

    ● युद्ध के मैदान में भाजपा मना रही अपना स्थापना दिवस, हमारा प्रत्याशी सिर्फ नरेंद्र मोदी और कमल फूल: लक्ष्मीकांत वाजपेयी

    जमशेदपुर। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना 45वां स्थापना दिवस मनाया। दिल्ली से लेकर रांची एवं जमशेदपुर महानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर एवं विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और जनसेवा का संकल्प लिया। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टी के स्थापना दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी राज्यसभा के सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर महानगर जिला प्रभारी एवं कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, पूर्व विधायक मेनका सरदार,

     

     

    प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, सह संयोजक एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत पार्टी के वरीय नेताओं के संग सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी के नेताओं के संग पार्टी के ध्वज का सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया।

     

     

    इस दौरान पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चित्र एवं पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताये राष्ट्र प्रथम एवं अंत्योदय के पथ पर चलने का संकल्प लिया। वहीं, अपने समर्पण, त्याग, तपस्या एवं बलिदान की भावना से भाजपा को राजनीति के शिखर तक पहुँचाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को स्मरण कर संगठन मजबूती का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच लड्डू वितरण कर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गई।

    जनसंघ काल के कार्यकर्ता हुए सम्मानित: स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान जनसंघ काल से पार्टी को अपने त्याग, समर्पण और परिश्रम से सींचकर भाजपा के रूप में विशाल वटवृक्ष बनाने वाले दर्जनों कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। विपरीत समय में संगठन को सींचने और सुविधा विहीन परिस्थिति में दधिचि की भांति त्याग कर संगठन को मजबूत बनाने वाले सभी विभूतियों के प्रति भाजपा जमशेदपुर महानगर ने आभार जताया।

     

     

     

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अथक संघर्ष किया है। जिसके परिणामस्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी की पहचान देश ही नही बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। डॉ वाजपेयी ने कहा कि भाजपा इस बात का प्रमाण है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संकल्प को पूरा करने की मानसिकता किसी भी विचार को विशाल वट वृक्ष बना सकती है।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी और जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो पूरे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय और सर्वमान्य नेता बने। डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि इंडी अलायंस की पार्टियां सनातन संस्कृति और धर्म पर आये दिन हमला करती है। परंतु कांग्रेस एवं उनके नेतागण इसके विरोध में एक शब्द नही बोलती है। सनातन धर्म की निंदा और अपमान करने वालों की मानसिकता इस लोकसभा चुनाव में धराशायी हो जाएगी। डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि आज हम युद्ध के मैदान में भाजपा का स्थापना दिवस मना रहे हैं। हमारा एक प्रत्याशी सिर्फ नरेंद्र मोदी और कमल का फूल है। हम अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और निष्ठा के बल पर ही चुनाव जीतते हैं। जमशेदपुर लोकसभा सीट से सांसद विद्युत वरण महतो इस बार भी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।

     

     

     

    जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आज भाजपा सरकार की नीति और नियत के प्रति समाज के सभी वर्गों में विश्वास गहराया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जितना मर्जी प्रयास कर लें पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और जनता में बढ़ते विश्वास को कम नहीं कर सकते हैं। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सैकड़ों योजनाएं जन-जन से जुड़ी है उससे जनता में पीएम मोदी की स्वीकार्यता बढ़ी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति से साफ दिखता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश में भाजपा की सशक्त सरकार बनने जा रही है।

     

     

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जमशेदपुर महानगर में पार्टी को सींचने वाले सभी नेताओं के परिश्रम और समर्पण भावना के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को पार्टी ने हमेशा अपने विचारों और कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर महानगर का एक-एक कार्यकर्ता 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता से जुटा है।

     

     

    विभिन्न मंडलों में मनाया गया पार्टी स्थापना दिवस: भाजपा के स्थापना दिवस को भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में पूरे उत्साह से मनाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर एवं बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ सदस्यों ने विभिन्न बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया।

     

     

     

    कार्यक्रम के समाप्ति के उपरांत प्रदेश डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की उपस्थिति में पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव संयोजक सहसंयोजक एवं विभिन्न विधानसभा के प्रभारी संयोजक एवं सहसंयोजकों से के संग चुनावी तैयारियों एवं रणनीति पर बैठक की।

    इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह, देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, गुँजन यादव, पंकज सिन्हा, रीता मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, योगेश मल्होत्रा, मनोज कुमार सिंह, अनिल सिंह, राजन सिंह,  नीरज सिंह, डॉ राजीव, विकास सिंह, कुसुम पूर्ति, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी,

     

     

    राकेश सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मनोज राम, विजय तिवारी, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, सुबोध झा, राजीव रंजन सिंह, विजय सिंह, राजेश सिंह बम, चितरंजन वर्मा, कमल किशोर, हलदर नारायण साह, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, निशांत कुमार, अमिताभ सेनापति, तन्मय झा, अभिमन्यु सिंह, शशि यादव, प्रकाश दुबे, मिथिलेश साव, कुमार अभिषेक, अमित सिंह, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, अभिषेक श्रीवास्तव, दिलीप पासवान, मंजीत सिंह, गणेश मुंडा, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

     

    JAMSHEDPUR: जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भाजपा का 45वां स्थापना दिवस आमजनों के बीच हुआ लड्डू वितरण जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित दिनभर चला बैठकों का दौर साकची जिला भाजपा कार्यालय में झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया ध्वजारोहण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड कलोनी मिडिल स्कूल भगवानपुर में दीक्षांत समारोह का किया गया आयोजन ।
    Next Article लायंस क्लब भारत ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कोल्ड ड्रिंक और नाश्ता

    Related Posts

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    November 9, 2026

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.