Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘जब राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा’, चुरू में बोले पीएम मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति

    ‘जब राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा’, चुरू में बोले पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘जब राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा’, चुरू में बोले पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। उन्होंने चुरू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा। बीते 10 साल में मोदी ने देश में जो काम किए हैं उन्होंने विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है। 10 साल पहले देश की खस्ता हालत में था। कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों और लूट के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। करोड़ों गरीबों के सिर पर छत नहीं थी।

     

    मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की
    पीएम मोदी ने कहा, “हमारी समाज रचना ऐसी रही है कि घर होगा तो पुरुष के नाम पर, गाड़ी होगी तो पुरुष के नाम पर, खेत होगा तो पुरुष के नाम पर सब कुछ पुरुष के नाम पर। मोदी ने तय कर लिया कि सरकार जो घर देगी वो महिलाओं के नाम पर होगा।” प्रधानमंत्री ने कहा, ”तीन तलाक पर कानून हमारी मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है। मेरी मुस्लिम माताओं और बहनों को समझना चाहिए कि तीन तलाक उनके जीवन के लिए खतरा था। मोदी ने न केवल आपकी रक्षा की है, बल्कि मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की है।”

     

    जो काम अब तक हुआ है वो ट्रेलर है
    उन्होंने कहा, ‘‘दस साल में जो हुआ… लोग तो कहते हैं कि बहुत कुछ हुआ। पहले की सरकारों की तुलना में बहुत कुछ हुआ। लेकिन मोदी के मन की बात मैं आज चुरू में बता देता हूंजो अब तक हुआ है वह तो ट्रेलर है ट्रेलर।” ‘ऐपेटाइज़र’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ये जो मोदी ने किया है न, वह तो ऐपेटाइजर है ऐपेटाइज़र… अभी तो पूरी खाने की थाली बाकी है। बहुत कुछ करना है भाइयो। बहुत सारे सपने हैं। हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।” मोदी चुरू में पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

     

     

    राजस्थान में दो चरणों में मतदान होगा
    राजस्थान में दो चरणों में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान होगा। 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा पहले चरण में 19 अप्रैल को जबकि बाकी 13 सीटों पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस मुख्यालय के समक्ष मालवाहक ऑटो से तीन कार को मारा टक्कर ,चालक कों लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा ,की पिटाई
    Next Article जमशेदपुर: रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों और रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की व अमन-चैन की दुआ मांगी

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.