Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL: शशांक सिंह की हैरतअंगेज पारी, पंजाब किंग्स ने गुजरात को 3 विकेट से हराया
    Headlines खेल

    IPL: शशांक सिंह की हैरतअंगेज पारी, पंजाब किंग्स ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    IPL: शशांक सिंह की हैरतअंगेज पारी, पंजाब किंग्स ने गुजरात को 3 विकेट से हराया
    नई दिल्ली: आईपीएल 2024 के अपने चौथे मैच में गुजरात टाइटंस को अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के हाथों रोमांचक मैच में 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. कप्तान शुभमन गिल के 89 रनों की बेहतरीन पारी पर शशांक सिंह (61 नाबाद) की हैरतअंगेज पारी भारी पड़ी, जिसने पंजाब को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाई. गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 199 रनों का दमदार स्कोर बनाया, जिसे खराब शुरुआत के बावजूद पंजाब ने हासिल कर लिया. ये इस सीजन का सबसे बड़ा सफल रनचेज भी है.

     

     

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 199 रन का दमदार स्कोर बनाने के बाद गुजरात ने सिर्फ 70 रन तक पंजाब के 4 विकेट गिरा दिए थे. यहां से शशांक सिंह की एंट्री हुई, जिन्होंने पहले सिकंदर रजा और फिर जितेश शर्मा के साथ छोटी लेकिन अहम साझेदारियां की. फिर आशुतोष शर्मा के साथ मिलकर गुजरात के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. दोनों ने मिलकर सिर्फ 22 गेंदों में 43 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचाया. आखिरी ओवर में पंजाब को 7 रनों की जरूरत थी, जिसे 1 गेंद रहते उसने हासिल कर लिया.

     

    गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने पहले ओवर में ही छक्का जमाकर टीम के लिए बेहतरीन शुरुआत की. गिल ने सिर्फ 31 गेंदों में इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक जमाया. इसके बाद भी उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों पर हमला बोलना जारी रखा और आखिरकार सिर्फ 49 गेंदों में 89 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए. उनके अलावा साई सुदर्शन ने 19 गेंदों में 33 और राहुल तेवतिया ने 8 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाए.

     

     

    इसके जवाब में पंजाब ने कप्तान शिखर धवन का विकेट दूसरे ओवर में ही गंवा दिया था. फिर प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ कुछ रन बटोरे लेकिन दोनों को नूर अहमद ने आउट कर मुश्किल में डाल दिया. कुछ ही देर में स्कोर 70 रन पर 4 विकेट हो गया. सिकंदर रजा भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए लेकिन शशांक सिंह ने शुरुआत से ही बाउंड्रियों की बारिश कर दी. उन्हें आखिर में आशुतोष शर्मा का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में 31 रन कूटे. वो आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए, लेकिन शशांक टीम को जिताकर ही लौटे. उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 61 रन (6 चौके, 4 छक्के) बनाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनाक्षी सिन्हा ने “हीरामंडी” के सेट पर रचा इतिहास
    Next Article NCERT की किताबों से हटाया गया बाबरी विध्वंस और गुजरात दंगा

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.