Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी से दिया इस्तीफा कहा- वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस के नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी से दिया इस्तीफा कहा- वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस के नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी से दिया इस्तीफा कहा- वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते
    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं. आज कांग्रेस के बड़े नेता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दिया है. गौरव वल्लभ ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा कि वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते. ऐसे में पार्टी में बने रहना मुश्किल है.

     

    गौरव वल्लभ ने सोशल मीडिया X पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे को भेजे इस्तीफे की फोटो शेयर पोस्ट कर लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा. मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता. इस कारण मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं.’

     

     

    उन्होंने खड़गे को भेजे इस्तीफा में आगे लिखा कि ‘भावुक हूं और मन व्यथित है. काफी कुछ कहना चाहता हूं, लिखना चाहता हूं और बताना चाहता हूं. लेकिन मेरे संस्कार ऐसा कुछ भी कहने से मना करते हैं. फिर भी मैं आज अपनी बातों को आपके समक्ष रख रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि सच को छुपाना भी अपराध है. ऐसे में मैं अपराध का भागी नहीं बनना चाहता.’

     

     

    गौरव वल्लभ ने आगे कहा कि जब मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी तो तब मेरा मानना था कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है. यहां पर युवा और बौद्धिक लोगों के आइडिया की कद्र होती है, लेकिन पिछले कुछ सालों में मुझे यह महसूस हुआ कि पार्टी का मौजूदा स्वरूप नए आइडिया वाले युवाओं के साथ ख़ुद को एडजस्ट नहीं कर पाती.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमौसम को लेकर अलर्ट: इस बार रिकॉर्ड तोड़ पड़ेगी गर्मी, देश के कुछ हिस्सों में होगी बारिश
    Next Article साकची:महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न NGO के सदस्यों के साथ बैठक,कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

    Related Posts

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    June 3, 2026

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 3, 2026

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस

    नगरी गांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त

    एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.