Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब नौकरी बदलने पर, EPFO खाते में ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो जाएगा बैलेंस
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    अब नौकरी बदलने पर, EPFO खाते में ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो जाएगा बैलेंस

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अब नौकरी बदलने पर, EPFO खाते में ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो जाएगा बैलेंस
    अगर आप नौकरीपेशा है तो आपका EPFO अकाउंट तो जरूर होगा ऐसे में ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, जब भी आप नौकरी बदलते हैं तो आपको उसी के साथ अपना EPFO बैलेंस ट्रांसफर करने के लिए भी माथा-पच्ची करनी पड़ती है. कई बार तो महीनों तक EPFO बैलेंस ट्रांसफर नहीं हो पाता था.

     

    लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब EPFO खाताधारकों को नौकरी बदलने पर मैन्युल तरीके से पीएफ ट्रांसफर के लिए अनुरोध करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ईपीएफओ ने ऑटोमैटिक फंड ट्रांसफर की सुविधा शुरू कर दी है. यह सुविधा 1 अप्रैल से मिलनी शुरू हो गई है. अभी से पहले यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होने के बावजूद, लोगों को पीएफ ट्रांसफर के लिए रिक्वेस्ट डालनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

     

     

    अब नौकरीपेशा लोग बिना इस झंझट की चिंता किए हुए नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. नई नौकरी बदलने पर ईपीएफ खाते का पैसा खुद-ब-खुद ट्रांसफर हो जाएगा. बता दें कि कर्मचारियों को ईपीएफ में अपने वेतन का 12 फीसदी रखना होता है. साथ ही नियोक्ता को भी इसी के बराबर कर्मचारी की ओर से पैसा ईपीएफ खाते में जमा करना होता है.

     

     

    यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) कई अलग-अलग नियोक्ताओं द्वारा एक व्यक्ति को जारी किए गए कई मेंबर आईडी के लिए एक सेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है. यह एक ही सदस्य को कई ईपीएफ खातों (सदस्य आईडी) को जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है. UAN कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है.

     

    जिसमें UAN कार्ड, सभी ट्रांसफर-इन डिटेल्स के साथ एक अपडेटेड पीएफ पासबुक, पिछले सदस्यों की पीएफ आईडी को वर्तमान पीएफ आईडी के साथ जोड़ने की क्षमता, योगदान के क्रेडिट के संबंध में मासिक एसएमएस सूचनाएं शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोने और चांदी के भाव आसमान पर, फिर बनाया महंगाई का रिकार्ड
    Next Article अरविंद केजरीवाल की जेल में बिगड़ी सेहत, 4.5 किलो वजन हुआ कम

    Related Posts

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.