Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी का विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार, कहा- सारे भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे
    Breaking News Headlines राजनीति

    पीएम मोदी का विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार, कहा- सारे भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम मोदी का विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार, कहा- सारे भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे

    जयपुर : लोकसभा चुनाव 2024 के रण में बीजेपी की रणनीति को धार देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी मैदान में उतर चुके हैं. राजस्थान में लोकसभा चुनाव के तहत कोटपुतली में मंगलवार को विजय शंखनाद रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया. उन्होंने जनसभा में साफ कहा कि ये चुनाव विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है. साथ ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि ‘वो कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ और मैं कहता हूं कि भ्रष्टाचार को हटाओ’.

     

     

    भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैलीः पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने केलिए रैली पर रैली करते जा रहे हैं. ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें सारे भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने केलिए रैली कर रहे हैं. ‘मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं कि भ्रष्टाचारी बचाओ’. कांग्रेस के लोग अपने खतरनाक इरादे जताना शुरू कर दिया है. इसलिए देश को बचाने के लिए और देश का भविष्य बनाने के लिए, आने वाली पीढ़ी की जिंदगी सुखी और समृद्ध हो, इसके लिए ये चुनाव अहम है.

     

     

    पीएम मोदी ने कहा कि 2024 के इस चुनाव में देश की सियासत फिर दो खेमों में बंटी नजर आ रही है. एक तरफ राष्ट्र को लेकर चलने वाली भाजपा है तो दूसरी तरफ देश को लूटने वाली कांग्रेस पार्टी है. एक तरफ देश को परिवार मानने वाली भाजपा है तो दूसरी तरफ अपने परिवार को देश से बड़ा मानने वाली कांग्रेस है. एक तरफ देश का गौरव बढ़ाने वाली भाजपा है तो दूसरी तरफ विदेश में जाकर देश को गाली देने वाली कांग्रेस है.

     

    ऐसी स्थिति में राजस्थान हमेशा ढाल बनकर खड़ा रहा है. यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, ये चुनाव विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है. ये चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए है. ये चुनाव भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फैंकने के लिए है. उन्होंने कहा कि ये चुनाव किसानों की समृद्धि के संकल्प का चुनाव है, लेकिन कांग्रेस और उसका इडी गठबंधन देश के लिए नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीजीपीसी ने स्पष्ट की तारीख-13 अप्रैल को मनायी जाएगी बैसाखी
    Next Article तारापुर एंड कंपनी के 8000 लीटर वाली पानी टैंकर से निःशुल्क पीने का पानी वितरण करने का कार्य को प्रारंभ किया

    Related Posts

    सवाल कारोबारी पर हैं, जवाब संघ के नाम से क्यों?

    September 8, 2026

    60 हजार बच्चियों का छिना बचपन, अब बंगाल को जागना होगा

    September 8, 2026

    एक लाख दो, दो लाख के नकली नोट लो! मुंबई में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाइक सवारों ने अगवा किया, फिर जंगल में मिला सड़क कर्मी का शव; पांच हिरासत में

    बरही में नमो फुटबॉल नॉकआउट मैच का भव्य आगाज, 50 टीमों ने लिया हिस्सा

    कबरा में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

    खैल्हा में गणेशोत्सव को लेकर ग्रामीणों ने किया विचार-विमर्श

    साझी शहादत, साझी विरासत’ कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दिया निमंत्रण

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

    बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वय पर जोर

    प्रेम प्रसंग को लेकर टंडवा के सिद्पा में झड़प, पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए की हवाई फायरिंग

    यूसील (UCIL) में गहराता संकट, फूटा जनता का गुस्सा – 6 सूत्री मांगों को लेकर हंगामा तेज

    अवैध संबंध के आरोप में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.