Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » BIHAR : टिकट कटने से नाराज सांसद अजय निषाद कांग्रेस में शामिल, भाजपा पर छल करने का लगाया आरोप
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    BIHAR : टिकट कटने से नाराज सांसद अजय निषाद कांग्रेस में शामिल, भाजपा पर छल करने का लगाया आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    BIHAR : टिकट कटने से नाराज सांसद अजय निषाद कांग्रेस में शामिल, भाजपा पर छल करने का लगाया आरोप
    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट कटने की नाराजगी के चलते एक पार्टी का दामन छोड़कर दूसरे पार्टी का दामन थामने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में बिहार के मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद ने मंगलवार को नई दिल्ली में बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया. अजय निषाद ने मुजफ्फरपुर से टिकट कटने पर बीजेपी पर छल करने का आरोप लगाया है.

     

     

    दरअसल, अजय निषाद ने पहले ही पार्टी छोड़ने के संकेत दे दिए थे. उन्होंने एक्स हैंडल से अपने नाम के बाद मोदी का परिवार भी हटा दिया था. कांग्रेस में शामिल होने से पहले अजय निषाद ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से मुलाकात की थी.

     

     

    मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा ने मजाकिया अंदाज में अजय निषाद को लेकर कहा कि जिस व्यक्ति का जन्म ही दो अक्टूबर को हुआ हो, वो अब तक बीजेपी में क्या कर रहे थे, पता नहीं.

     

     

     

    बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद रहे अजय निषाद और उनके पिता की उपलब्धि का जिक्र किया. बता दें कि इस बार बीजेपी ने मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का टिकट काट दिया. यही वजह है कि वह नाराज चल रहे थे. ऐसे में अब माना जा रहा है कि कांग्रेस के टिकट पर वह मुजफ्फरपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के द्वारा 7 अप्रैल को होली मिलान समारोह का आयोजन
    Next Article आनंद मार्ग एवं श्याम सखा मंडल के रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के मनुष्यों ने 70 यूनिट रक्तदान एवं 100 पौधा दान किया

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.