Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुमका: जेएमएम प्रखंड कमिटी की बैठक में छाया रहा सीता सोरेन के पार्टी छोड़ने का मुद्दा
    Breaking News झारखंड

    दुमका: जेएमएम प्रखंड कमिटी की बैठक में छाया रहा सीता सोरेन के पार्टी छोड़ने का मुद्दा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दुमका: जेएमएम प्रखंड कमिटी की बैठक में छाया रहा सीता सोरेन के पार्टी छोड़ने का मुद्दा

    । दुमका जिले के जामा प्रखंड के सिलन्दा मंदिर परिसर में लोकसभा चुनाव को लेकर जेएमएम प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव में जेएमएम के प्रत्याशी की जीत कैसे सुनिश्चित हो इसपर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में जामा से तीन बार झामुमो कोटे से विधायक रह चुकी सीता सोरेन के पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने एवं बीजेपी द्वारा दुमका लोकसभा से प्रत्याशी बनाये जाने का मुद्दा छाया रहा।

     

     

    प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन ने बताया कि सीता सोरेन के पार्टी से चले जाने पर जेएमएम को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। व्यक्ति बड़ा नहीं होता पार्टी बड़ी होती है। जेएमएम जिसको भी प्रत्याशी बनायेगी जामा के कार्यकर्ता उसको जिताने का कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो का पाठ भी पढ़ाया। प्रखंड सचिव सत्तार खाँ ने विधायक के बीजेपी का दामन थामने पर कहा कि आईना बदलने से चेहरा नहीं बदलता है। कार्यकर्ता लोकसभा एवं आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को जिताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

     

     

    युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण हेम्ब्रम ने बताया कि सीता सोरेन के जाने का गम पार्टी में तनिक भी नहीं है। वो मान सम्मान नहीं स्वार्थवश पार्टी छोड़कर गयी है। वरिष्ठ नेता वरुण यादव ने बताया कि विधायक को 14 वर्षों से पार्टी विधायक बना के रखा फिर वो किस मान सम्मान की बात करती है। उन्होंने सभी पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचायें और इस बार डेढ़ लाख से अधिक वोट से जेएमएम के प्रत्याशी को दुमका लोक सभा सीट से जिताने का संकल्प लिया ।

     

     

    उन्होंने बीजेपी को मंदिर और मस्जिद के नाम पर समाज को बांटने वाली पार्टी बताया जाहिर है कार्यकर्ता सीता के खिलाफ मोर्चा खोल दिये हैं ऐसे में सीता सोरेन के लिए दुमका पर विजय पताका लहराना आसान नहीं है । कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार उन्हें गंगा पार कर देंगे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका :- रेलवे ट्रेक पर सर कटा हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
    Next Article बोकारो : 25 मार्च को दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या मामले में आरोपी दीपू मिश्रा गिरफ्तार , चाकू भी बरामद

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 5, 2026

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना प्रभारी ने किया पौधारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.