Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सदैव तत्पर: सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद
    Breaking News Headlines झारखंड

    सरकार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सदैव तत्पर: सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहरागोड़ा को पूरी तरह से टीबी मुक्त करना ही लक्ष्य है: कुणाल

    पूर्वी सिंहभूम से टीबी मुक्त बनाने के लिए लक्ष्य के तहत झारखंड सरकार ने चलंत वाहन मुहैया कराया है । वाहन में लैब टेक्नीशियन के साथ-साथ चेस्ट एक्सरे व दवाई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी यह गाड़ी पूर्वी सिंहभूम सभी प्रखंडों में बारी बारी से जाएगी । उक्त बातें बहरागोड़ा में टीबी फ्री बहरागोड़ा अभियान के उद्घाटन में सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद, विधायक कुणाल षडंगी ने कहा

    बहरागोड़ा विधायक कुणाल षडंगी ने अपने टीबी फ्री अभियान को आगे बढ़ाते हुये, एक मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर विदा किया, जो टीबी के मरीजों, को उनके गांव जाकर, और उनके घर जाकर, जांच, इलाज व दवाईयां उपलब्ध करायेगी। इस अवसर पर विधायक ने कहा – “यह हम सभी का संकल्प है कि हम बहरागोड़ा विधानसभा को टीबी मुक्त बनाकर रहेंगे। क्योंकि एक स्वस्थ समाज ही अपना बेहतर भविष्य गढ़ सकता है।”
    अब यह वाहन, प्रत्येक गांव में जाकर, टीबी के मरीजों के इलाज की प्रक्रिया में सहयोग करेगा। जल्द ही हर गांव के मुखिया, पंचायत सदस्यों को, इसके आगमन के समय की जानकारी, व इसका हेल्पलाइन नंबर साझा किया जायेगा।
    ज्ञात हो कि पिछले साल भर से, विधायक कुणाल षड़ंगी की पहल पर, USAID – US Agency for International Development, World Health Partners, REACH और झारखंड सरकार के सहयोग से बहरागोडा विधानसभा क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने का अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत, जब भी कोई मरीज के बारे में जानकारी मिलती है, तो उसे दवा व पोषक आहार की व्यवस्था की जाती है।
    इस अवसर पर, सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद, प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, जिला पार्षद शिवचरण हांसदा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओपी चौधरी, दीपक बारीक समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी, और आम लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम के बाद सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने एएनएम सीएचसी बहरागोड़ा के साथ बैठक के बाद सीएचसी घाटशिला के भी विजिट किया तत्व उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा बेहतर करने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग की पूरी टीम मुस्तैदी से काम कर रही है और क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिल रहा है जिससे लक्ष्य पूरा करने में आसानी होगी ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMaruti Suzuki S-Presso के इस वर्जन में नहीं मिलेंगे ये जरूरी फीचर्स, खरीदने से पहले जानें
    Next Article देश और दुनिया में है बांस उत्पादों की मांग: रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखंड

    Related Posts

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    October 12, 2026

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    October 12, 2026

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Fantastische ervaringen en https://riverspins-belgium.com bieden veel plezier voor de winnende avonturier

    Kledingkeuze voor een unieke look met lolajack en inspirerende stijltips

    Detailed analysis surrounding gambleszen.ca unveils premium online casino opportunities today

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    टंडवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनावी पारदर्शिता की उठी मांग

    रुआम औद्योगिक क्षेत्र में विधायक का निरीक्षण सिर्फ खानापूर्ति, 22 में से कई फैक्ट्रियां नहीं खुली, ग्रामीणों में नाराजगी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.