Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परिवार की मौजूदगी में होगा पोस्टमार्टम, मुख्तार अंसारी के शव को 2 बजे परिजनों को सौंपा जाएगा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    परिवार की मौजूदगी में होगा पोस्टमार्टम, मुख्तार अंसारी के शव को 2 बजे परिजनों को सौंपा जाएगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    परिवार की मौजूदगी में होगा पोस्टमार्टम, मुख्तार अंसारी के शव को 2 बजे परिजनों को सौंपा जाएगा
    पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी की गुरुवार को बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, अब बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी के पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को बांदा से गाजीपुर ले जाया जाएगा। मुख्तार अंसारी के शव को ले जाने के लिए शव वाहन बांदा मेडिकल कॉलेज पहुंच गया है। इसी वाहन से माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर ले जाया जाएगा। पूछे जाने पर इस शव वाहन के ड्राइवर मनोज ने बताया कि गाजीपुर पहुंचने में लगभग 7 घंटे लगेंगे। इस वाहन में कुल 7 लोग बैठ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, दोपहर लगभग 2 बजे मुख्तार अंसारी के शव को उनके परिवार को सौंपा जाएगा।

     

     

    मोहम्मदाबाद कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा मुख्तार अंसारी
    माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी को गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद जिला जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद गाजीपुर मोहम्मदाबाद में सन्नाटा पसरा हुआ है। पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू है, जिसके चलते आज गाजीपुर में सारी दुकानें बंद कर दी गई और पुलिस अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परिजनों की ओर से दी गई सूचना के अनुसार, गाजीपुर के मोहम्मदाबाद कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।वहीं पर मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी की जा रही है। जिले में भारी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

     

     

    कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मुख्तार अंसारी की मौत
    उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई थी। मुख्तार को कार्डियक अरेस्ट के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुख्‍तार अंसारी की मौत के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया है। मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

     

     

    19 साल से जेल में बंद था मुख्तार अंसारी
    बता दें कि मुख्तार अंसारी पिछले 19 साल से जेल में बंद था। अन्तर्राज्यीय गैंग 191 के सरगना मुख्तार को 25 अक्टूबर 2005 में जेल भेजा गया था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में 65 मुकदमे दर्ज हैं। साल 2017 में यूपी में योगी सरकार के आने से पहले वो पंजाब की रोपड़ जेल में बंद था, उसे वापस उत्तर प्रदेश लाने के लिए योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी। जिसके बाद उसे बांदा जेल में शिफ्ट किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, आईटी विभाग ने 1700 करोड़ का भेजा रिकवरी नोटिस
    Next Article कदमा बायोडायवर्सिटी पार्क में तेंदुआ देखा गया ,पार्क को बंद कर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.