Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री बनने के बाद बेगूसराय पहुंचे सुरेंद्र मेहता का हुआ भव्य स्वागत
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    मंत्री बनने के बाद बेगूसराय पहुंचे सुरेंद्र मेहता का हुआ भव्य स्वागत

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आने वाले 10 साल में सभी पार्टियों का होगा सफाया: गिरिराज सिंह

    धानुक समाज के बेटे का जिले में हुआ अभूतपूर्व सम्मान: राजीव वर्मा

    चन्दन शर्मा (बिहार ब्यूरो)
    बेगूसराय : बछबाड़ा के विधायक सुरेंद्र मेहता को बिहार सरकार में खेल मंत्री बनाए जाने पर जिला भाजपा बेगूसराय के द्वारा शहर के पन्हास गार्डन में भव्य अभिनंदन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि धानुक समाज के बेटा को बिहार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें सभी जाति एवं धर्म को उचित सम्मान दिया जाता है। सुरेंद्र मेहता का मंत्री बनना हम सभी जिला वासियों के लिए गौरव की बात है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सभी पार्टियों का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सभी दल परिवारवाद के मोह में फंसे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने देश के युवा, किसान, गरीब और महिलाओं के लिए विकास का काम करने को ठानी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने निचले पायदान के गरीब से गरीब लोगों को भी नेतृत्व का मौका दिया। इसका उदाहरण आज हमारे सामने सुरेंद्र मेहता है, जिन्हें पार्टी ने मंत्री पद की जिम्मेदारी सौपी है। श्री सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया नरेंद्र मोदी को एक सशक्त नेता मानती है। यह ऐसे नेता है जिन्होंने सनातन धर्म को खतरों से बचाने का काम किया है। इसका उदाहरण है कि इस्लामी देशों में भी आज मंदिर बन रहा है। उन्होंने उपस्थित एनडीए के समर्थकों से कहा कि आपके भरोसे मोदी सरकार आगामी लोकसभा चुनाव में 400 के आंकड़े को पार करेगी।
    बिहार सरकार के मंत्री बनने के उपरांत पहली बार बेगूसराय आगमन पर सुरेंद्र मेहता ने अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए सबसे पहले कहा कि वह बेगूसराय की धरती को सलाम करते हैं। इस धरती ने हमें वह सब कुछ दिया जिसके कल्पना मैं नहीं की थी। आगामी लोकसभा चुनाव में हम सब मिलकर नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे ही भारतीय जनता पार्टी का नारा है कि वह 400 के आंकड़े को पार करेगी। सुरेंद्र मेहता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने मुझ जैसे अदना आदमी को मंत्री बनाकर जनता की सेवा का मौका दिया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि मंत्री बनने के बाद भी वे पहले की तरह जनता के लिए सुलभ रहेंगे। जनता को मिलने के लिए मंत्री का पद रुकावट नहीं बनेगा। उन्होंने सभी दलों के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि हम लोग सकारात्मक भाव चुनाव में काम करेंगे और लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के केंद्र की सरकार को अपार बहुमत से सत्ता में वापस लाएंगे। नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि सुरेंद्र मेहता के मंत्री बनने से बेगूसराय जिला में खेल क्षेत्र में अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे जिससे जिला को खेल क्षेत्र में अधिक ऊंचाई छूने का मौका मिलेगा।
    बिहार सरकार के मंत्री बनने पर पहली बार बेगूसराय पहुंचे सुरेंद्र मेहता का भव्य स्वागत किया गया इस स्वागत में बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ विधायक और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी के साथ एनडीए गठबंधन के तमाम नेता उपस्थित थे।
    बेगूसराय स्थित पन्हास गार्डन में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता को पार्टी कार्यकर्ताओं और एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूलमाला और चादर देकर सम्मानित किया। यह सिलसिला 1 घंटे से अधिक समय तक चलता रहा। मंच संचालन लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू ने किया।स्वागत समारोह में बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, पूर्व विधायक श्री कृष्णा सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ,जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, हम जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के नवीन कुमार, राम शंकर पासवान, सुनील राम, बेगूसराय लोकसभा प्रभारी विकास कुमार, पूर्व विधायक श्री कृष्णा सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह, उपमेयर अनिता राय, शिक्षक नेता डॉ सुरेश राय, जदयू के प्रदेश नेता शशिकांत कुमार, जिला महामंत्री कुंदन भारती राकेश पांडे रामप्रवेश साहनी जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू विकास कुमार मृत्युंजय कुमार वीरेश रौनक कुमार संजना जायसवाल जिला मंत्री अमित देव ,बब्लेश पार्थ सारथी ,अर्पिता प्रितम ,अर्पणा कुमारी, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार अमित कुमार युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित सनी सहकारिता प्रकोष्ठ के छोटे लाल सिंह युवा मोर्चा के आयुष ईश्वर नितिन कुमार लोजपा नेता शिवकुमार आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ के प्रदर्शन के दौरान आतिशी, सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया गया
    Next Article जमशेदपुर:बहूचर्चित माधुरी दीक्षित के फैन सह समाजसेवी पप्पू सरदार ने चेस्यार होम के स्पेशल बच्चों के साथ मनाई अनोखी होली, राधा कृष्ण कि झांकी ने बच्चों कों खूब लुभाया

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.