Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साइबर ठगी करने वाले सात साइबर अपराधी गिरफ्तार ,18 मोबाइल और 23 फर्जी सिम बरामद
    Breaking News Headlines अपराध जामताड़ा झारखंड

    साइबर ठगी करने वाले सात साइबर अपराधी गिरफ्तार ,18 मोबाइल और 23 फर्जी सिम बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    साइबर ठगी करने वाले सात साइबर अपराधी गिरफ्तार ,18 मोबाइल और 23 फर्जी सिम बरामद
    जामताड़ा पुलिस के साइबर अपराधियों के चलाए गए अभियान के बाद नीत रोज गिरफ्तार हो रहे साइबर अपराधियों के गिरफ्तारी से नए-नए कारनामों का खुलासा हो रहा है। जामताड़ा साइबर पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 18 मोबाइल और 23 फर्जी सिम बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि लगातार छापेमारी के बाद जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बाद गिरफ्तार होने वाले साइबर अपराधियों ने जो खुलासे किए हैं। वह चौंकाने वाले हैं।

     

     

    जामताड़ा साइबर पुलिस ने देर रात कर्माटांड़ थाना के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर सात साइबर अपराधियों को साइबर अपराध करते रंगे हाथों की गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस ने कर्माटांड़ थाना इलाके से बीते रात गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने बताया कि साइबर अपराधी अब गिरोह बनाकर काम कर रहे हैं और सभी गिरोह देश के अलग-अलग हिस्से को चुनकर वहां साइबर की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हुए जिले हेडक्वार्टर डीएसपी ने बताया कि जामताड़ा के साइबर अपराधी अब अपना एरिया तय कर साइबर घटना को अंजाम दे रहे हैं।

     

     

    साइबर अपराधियों के गुट ने दक्षिण भारत, उत्तर भारत,पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत में बोली जाने वाली विभिन्न भाषी लोगों को टारगेट कर रहे हैं। मोबाइल में पेटीएम फोन पर कैशबैक और एनीडेस्क एप डाउनलोड करने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियो के पास पुलिस ने साइबर अपराध में प्रयुक्त होने वाले मोबाइल और सिमकार्ड बरामद किया है।
    जामताड़ा पुलिस की साइबर अपराधियो के विरुद्ध लगातार चल रही कारवाई से अपराधियो में हड़कंप देखा जा रहा है।बीते एक माह के दौरान जामताड़ा पुलिस ने दर्जन भर से ज्यादा साइबर अपराधियो को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला है।
    बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सभी अपराधी देश अलग अलग हिस्सों में लोगो को टारगेट कर साइबर घटना को अंजाम देते थे।
    गिरफ्तार अपराधियो पर देश के विभिन्न राज्यों में मामला दर्ज है।

     

     

    जामताड़ा पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार अपराधी गिरोह बनाकर संगठित रूप से साइबर क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार साइबर अपराधियों का कार्य क्षेत्र देश का अलग अलग इलाका है।
    पुलिस उपाधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार दोनो अपराधी पूरी तरह से साइबर क्राइम की घटना में लिप्त हैं। तकनीकी सेल की मदद से इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

     

     

    गिरफ्तार सभी अपराधी बैंक खाता अपडेट करने बिजली बिल जमा करने और एनीडेक्स ऐप डाउनलोड करने के झांसे में लेकर लोगों के बैंक खाते से पैसे उड़ाने का काम करते थे।
    गिरफ्तार सभी अपराधियों को मेडिकल जांच के बाद जामताड़ा जेल भेज दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियो ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया
    Next Article जमशेदपुर महानगर में लाभार्थी संपर्क अभियान की समीक्षा को लेकर भाजपा की बैठक हुई सम्पन्न

    Related Posts

    गौ माता सोने की खदान है- सुमित खंडेलवाल

    November 11, 2026

    छठ घाटों की व्यवस्था का झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने लिया जायजा, जनसुविधाओं को लेकर उपायुक्त से करेगा मुलाकात

    November 11, 2026

    छठ महापर्व को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, घाटों की सफाई और जाम की समस्या पर हुई चर्चा

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गौ माता सोने की खदान है- सुमित खंडेलवाल

    छठ घाटों की व्यवस्था का झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने लिया जायजा, जनसुविधाओं को लेकर उपायुक्त से करेगा मुलाकात

    छठ महापर्व को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, घाटों की सफाई और जाम की समस्या पर हुई चर्चा

    सबूज कल्याण संघ टेल्को में धूमधाम से मनी श्री श्री चित्रगुप्त पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, टाटानगर से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

    पप्पू सरदार ने 250 से अधिक महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, भाई-बहन के रिश्ते की पेश की मिसाल

    छठ घाटों की बदहाल व्यवस्था पर विधायक पूर्णिमा साहू नाराज, अधिकारियों को जल्द सुधार का निर्देश

    टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत, निःशुल्क ‘सेवा सवारी’ सहित चार नई सुविधाएं शुरू

    कमलपुर में गुमटी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, 286 बोतल विदेशी शराब जब्त

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जमशेदपुर ने हासिल किया झारखंड में पहला स्थान, स्वच्छता में बना राज्य का नंबर-1 शहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.