मध्याह्न भोजन के सफल संचालन को लेकर बैठक
kundahit/Jamtara: सोमवार को जामताड़ा जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी के पत्रांक के आलोक पर कुंडहित प्रखंड सभागार कक्ष में मध्याह्न भोजन के सफल संचालन के लिए समीक्षा बैठक की गयी।बैठक की अध्यक्षता बीडीओ गिरीवर मिंज ने किया।मौके पर श्री मिंज ने कहा कि मध्याह्न भोजन बनाते समय विविध प्रकार की सावधानी बरते।कहा कि रसोईघर व आसपास को साफ रखे।बैठक के दौराण यह भी निर्णय लिया गया स्कूल का मोनीट्रींग के लिए सभी विभाग के पदाधिकारी एक-दूसरे के हमेशा संपर्क में रहेंगे।मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह सदस्य सचिव असथेर मुर्मू,प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी दीपसीखा रामानी,प्रखंड आपूर्ती पदाधिकारी जोन मरांडी,बीपीआरओ नुर अली,सदस्य सह आमवि धेनुकडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक शांतिमय माजी आदि मौजूद थे।

