Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » SARAIKELA:ब्रॉउन शुगर के खिलाफ एसडीपीओ ने निकाला आदित्यपुर में फ्लैग मार्च बोले ” किसी कीमत पर नहीं पनपने देंगे ब्राउन शुगर के कारोबारियों को”
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    SARAIKELA:ब्रॉउन शुगर के खिलाफ एसडीपीओ ने निकाला आदित्यपुर में फ्लैग मार्च बोले ” किसी कीमत पर नहीं पनपने देंगे ब्राउन शुगर के कारोबारियों को”

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    SARAIKELA : ब्रॉउन शुगर के खिलाफ एसडीपीओ ने फिर किया आदित्यपुर में फ्लैग मार्च

    निशाने पर मुस्लिम बस्ती, मौजूद रहे थानेदार

    बोले एसडीपीओ किसी कीमत पर नहीं पनपने देंगे ब्राउन शुगर के कारोबारियों को

     

    ब्राउन शुगर के लिए कुख्यात हो चुके सरायकेला के आदित्यपुर में गुरुवार को एक बार फिर से एसडीपीओ दिलीप खलको ने पैदल मार्च किया. यह पैदल मार्च आदित्यपुर थाना से होते हुए दिंदली बाजार के रास्ते आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती पहुंचा. जहां एसडीपीओ ने साफ शब्दों में मुस्लिम बस्ती के लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर ब्राउन शुगर के कारोबारी को प्रश्रय ना दे, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहे. उन्होंने कहा कि ब्राउन शुगर को जड़ से मिटाना उनकी पहली प्राथमिकता है. इसके लिए उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़ेगा तो वह जाने से चूकेंगे नहीं. उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर को लेकर वरीय पदाधिकारियों का सख्त निर्देश है.

     

     

    ऐसे में ब्राउन शुगर के कारोबारियों के खिलाफ एक्शन लेने से हम पीछे नहीं हटेंगे. इस दौरान थाना प्रभारी नितिन कुमार, महिला एवं पुरुष बल और टाइगर मोबाइल के जवान मौजूद रहे. हालांकि आदित्यपुर से निकलकर ब्राउन शुगर के कारोबार ने पूरे कोल्हान को अपनी जद में ले लिया है. जब तक इसके सरगना को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाएगा और सप्लाई चैन को नहीं तोड़ा जाएगा तब तक ब्राउन शुगर के कारोबार पर नकेल कसना आसान नहीं होगा.

     

     

    इससे पूर्व के भी अधिकारियों ने कई बड़े- बड़े दावे किए थे, मगर ब्राउन शुगर का कारोबार थमने के बजाय दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ता जा रहा है. कोल्हान के तीनों जिलों में इसका व्यापक प्रसार- प्रचार हो चुका है. गली- मोहल्ले से निकलकर इसके कारोबारी अब स्कूल- कॉलेज के छात्र- छात्राओं को निशाना बना रहे हैं. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि नए एसडीपीओ दिलीप ख़लको के एक्शन का क्या असर होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपांच दिवसीय प्रशिक्षण में 40 किसानों को नई तकनीक के प्रशिक्षण के लिए रायपुर भेजा
    Next Article “जो राम को लाये हैं, हम उनको लाएंगे” स्टिकर अभियान चलाएगी सनातन उत्सव समिति, घर- दुकानों पर चस्पा होंगे स्टिकर, भाजपा के समर्थन में चलेगा व्यापक जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.