Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त सभी कोषांगों के वरीय, नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारी के साथ आहूत समीक्षा बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त सभी कोषांगों के वरीय, नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारी के साथ आहूत समीक्षा बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त सभी कोषांगों के वरीय, नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारी के साथ आहूत समीक्षा बैठक संपन्न

    *◼️सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का गंभीरतापूर्वक करें निर्वहन; आपसी समन्वय बनाकर करें कार्य, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – जिला निर्वाचन पदाधिकारी*

    *◼️ दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को करें चिन्हित, शत प्रतिशत मतदान हेतु चलाएं स्वीप के तहत जागरूकता अभियान – जिला निर्वाचन पदाधिकारी*

    *◼️सभी सम्बन्धित अपने मोबाइल को 24 घंटे रखेंगे कार्यशील – जिला निर्वाचन पदाधिकारी*

    आज दिनांक 27.02.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ गठित सभी कोषांगों के प्रगति की समीक्षा के अलावा क्रिटिकल मतदान केंद्रों के निर्धारण सहित सभी मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, विधि व्यवस्था, संवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग, सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी सहित अन्य बिंदुओं समीक्षा किया गया।

    *कोषांगों को कार्यशील करें*

    बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कोषांगवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों के योगदान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोषांगों को कार्यशील करें। उन्होंने निर्वाचन कार्य की महत्ता को बताते हुए स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने अपने फोन को नेटवर्क मोड पर रखें, किसी का फोन बंद नहीं होना चाहिए।

    *पीपीटी के माध्यम से बूथवार ली गई जानकारी*

    वहीं पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी के साथ उन्होंने मतदान केंद्रों में उपलल्भ सुविधाओं, क्रिटिकल मतदान केंद्रों की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि जो भी मतदान केंद्र को क्रिटिकल रिपोर्ट किया जा रहा है, उसे ऑथेंटिक आधार पर करें। एवं जल्द से जल्द इसका प्रतिवेदन दें ताकि आवश्यकता के अनुरूप फोर्स डिप्लॉयमेंट आदि कार्रवाई समय पर हो सके। वहीं सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं यथा पानी, बिजली, शौचालय, रैंप आदि की उपलब्धता पर विमर्श किया। बताया गया कि लगभग मतदान केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गई है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिन बूथों पर मूलभूत सुविधाओं में कुछ कमी है तो उसे बिना देर किए जल्द पूरा करें एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

    *वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाएं*

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक के दौरान कहा की जिन बूथों में कम वोटिंग हुआ है, वैसे बूथों में वोट प्रतिशत बढ़ाने हेतु स्वीप एवं अन्य गतिविधियों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करें। इसके अलावा उन्होंने स्वीप के तहत पहाड़िया जनजाति समूह के मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को मार्क करने एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *इलेक्शन मोड में कार्य करें अधिकारी*

    इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी इलेक्शन मोड में खुद को ढाल लें एवं चुनाव कार्य को तत्परता के साथ करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

    इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष रूप से निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई करें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 08 नाला श्रीमती पूनम कच्छप, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 09 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती ममता मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, एईआरओ सह अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर व्यय मॉनिटरिंग टीम का किया गया गठन
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने आज नवनिर्मित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण

    Related Posts

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    October 18, 2026

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Практичний блог для щоденних рішень: дім, сім’я, здоров’я та навчання

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.